Home News Point विश्व में भारत की पहचान का एक प्रतीक हमारा तिरंगा है।:-आचार्य रमेश सचदेवा

विश्व में भारत की पहचान का एक प्रतीक हमारा तिरंगा है।:-आचार्य रमेश सचदेवा

0 second read
0
0
161

लाल किले से लेकर देशभर के सरकारी कार्यालयों और कई अन्य जगहों पर इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोग भारत माता और तिरंगे को सलामी देते है। विश्व में भारत की पहचान का एक प्रतीक हमारा तिरंगा है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। इसलिए इसे तिरंगा भी कहते हैं। इस तिरंगे के बीचो बीच एक गोल चक्र है। तिरंगे के हर रंग से लेकर चक्र और चक्र में मौजूद तीलियों की संख्या तक सब कुछ देश के लिए प्रतीक की तरह है। ये शब्द आज तिरंगा दिवस पर एचपीएस सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में आयोजित तिरंगा दिवस पर आयोजित तिरंगा मेरी जान है कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों कि संबिधत करते हुए विद्याल प्रिंसिपल आचार्य रमेश सचदेवा ने कहे

उन्होंने कहा कि क्या कभी हमने सोचा कि भारतीय तिरंगे को बनाया किसने है? वह कौन है जिसने पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर तिरंगे को डिजाइन किया होगा ? और क्यों तिरंगे को ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिली? तिरंगे में शामिल रंगों का क्या मतलब है?

उन्होंने तिरंगे को डिजाइन करने वाले शख्स पिंगली वेंकैया के बारे में जानकारी दी| 1921 में पिंगली वेंकैया ने ध्वज का निर्माण किया था। पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया था। उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है। तब तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था। वहीं चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी। लेकिन 1931 में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद लाल रंग को हटाकर उसकी जगह केसरिया रंग कर दिया गया।

तिंरगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिलने में करीब 45 साल लग गए। चरखे के जगह अशोक चक्र को ध्वज में शामिल किया गया।  22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को अपना लिया गया। उसके बाद इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया जाता है।

विद्यालय शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा ने बताया कि तिरंगे में मौजूद तीनों रंगों का अपना विशेष महत्व है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और सच्चाई को दर्शाता है। वहीं हरा रंग संपन्नता का प्रतीक है। जब तिरंगा डिजाइन किया गया था, तब लाल और हरे रंग को हिंदू-मुस्लिम का प्रतीक और सफेद रंग को अन्य धर्मों के प्रतीक के तौर पर प्रस्तुत किया गया था। तिरंगे में सफेद रंग पर नीले रंग में सम्राट अशोक के धर्म चक्र चिन्ह के तौर पर बना है। अशोक चक्र का कर्तव्य का पहिया कहा जाता है,

जिसमें शामिल 24 तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा, बाल विभाग कि कॉर्डिनटोर परमजीत कौर, शोभिका, पायल, अरमान कौर व सुमन रानी के निदेशन मे एलकेजी यूकेजी, पहली व दूसरी क्लास के बच्चों ने तिरंगा जान से प्यार है पर मनमोहक व उत्साहवर्द्धक कोरियोग्राफी प्रस्तुत की| खेल शिक्षक व एकाउंटेंट अजय वधावन ने मंच सज्जा तथा संचालन का काम बाखूबी किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…