आज सोशल मीडिया ने लोगों को जोड़ने के साथ-साथ एक नकली दुनिया भी बना दी है।
Facebook पर अलग चेहरा, Instagram पर खुशियों का दिखावा, Messenger और WhatsApp Calls पर मीठी बातें… लेकिन हकीकत अक्सर इससे बिल्कुल अलग होती है।
बहुत लोग Fake ID बनाकर झूठे रिश्ते बनाते हैं, भरोसा जीतते हैं और फिर भावनाओं या पैसों से खेलते हैं।
कहीं प्यार के नाम पर धोखा, कहीं दोस्ती के नाम पर स्कैम, तो कहीं सिर्फ अकेलेपन का फायदा उठाया जाता है।
स्क्रीन के पीछे छिपा इंसान हमेशा वैसा नहीं होता जैसा DP और स्टेटस में दिखता है।
इसलिए डिजिटल दुनिया में दिल से पहले दिमाग का इस्तेमाल जरूरी है।
हर ऑनलाइन मुस्कान सच्ची नहीं होती… और हर “I care for you” भरोसे के लायक नहीं होता।
Saanjiv Shaad

