मंडी डबवाली, 31 अक्टूबर।
बाल मंदिर स्कूल परिसर में आज 61वीं वार्षिक अंतर्सदनीय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस एथलेटिक्स मीट के अवसर पर स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसका मनमोहक दृश्य मुख्य अतिथि एवं सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

कार्यक्रम में सिविल अस्पताल मंडी डबवाली के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुखवंत सिंह हय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उनकी धर्मपत्नी मैडम तरविंदर कौर, तथा मंडी किलियांवाली के सरपंच श्री गुरमेल सिंह टोनी, किलियांवाली के डॉ. सुखविंदर सिंह, पथराला के श्री हरिबंस सिंह, लोहारा के श्री गुरमीत सिंह, कुमियारा के श्री संजीव सिंह और भुल्लरवाला की सरपंच मैडम मनिंदर कौर के पति श्री इकबाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन श्रीमती पुष्पा देवी जिंदल, अध्यक्ष श्री नीरज जिंदल, बाल वाटिका प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अरुण जिंदल, डॉ. जे.एस. हरचंद, श्री हरिमोहन जिंदल, श्री तरसेम जिंदल, श्रीमती कंचन हरचंद, श्रीमती अंजू जिंदल, श्रीमती नेहा जिंदल, श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक बाल वाटिका स्कूल कीप्रिंसिपल वंदना मेहताऔर श्रीमती जिया धमीजा प्रिंसिपल धमीजा शिशु वाटिका की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों ने स्कूल के पुस्तकालय का भ्रमण किया। विद्यालय ट्रैक पर पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

स्वागत गीत और खेलो इंडिया आदि आकर्षक नृत्यों की श्रृंखला ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। बाल वाटिका के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, आज संडे है, फास्ट फूड से बचो, भंगड़ा तथा चक दे इंडिया जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में बाल वाटिका के 1150और बाल मंदिर के 124 छात्रों को शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही 23 छात्रों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चारों सदनों — अशोक, प्रताप, शिवाजी और टैगोर के कप्तानों ने हेड बॉय रणदीप सिंह, हेड गर्ल हसरत कौर, और स्पोर्ट्स हेड गर्ल जैस्मीन कौर के नेतृत्व में भव्य परेड निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

प्रिंसिपल श्री सुरेंद्र कुमार कौशिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सौहार्द्र की भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि डॉ. सुखवंत सिंह हय्यर ने अपने संबोधन में कहा कि “बाल मंदिर स्कूल आधुनिक युग का गुरुकुल है, जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।” उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और स्टाफ की निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं — “जीतना या हारना नहीं, बल्कि प्रयास करना सबसे महत्वपूर्ण है।”
मुख्य अतिथि ने एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन किया । उन्होंने अपनी आशीर्वचनों की शुरुआत“जय हिंद जय भारत” के उद्घोष के साथ करते हुए सभी छात्रों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद विभिन्न वर्गों में 400 मीटर, 200 मीटर दौड़ तथा लॉन्ग जंप की प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रथम दिवस के परिणाम:
400 मीटर (सीनियर्स छात्र): प्रथम – सोमिल जिंदल (अशोक), द्वितीय – राजदीप सिंह (प्रताप), तृतीय – पुष्कर (अशोक)
400 मीटर (सीनियर्स छात्राएं): प्रथम – सिमरनजीत कौर (प्रताप), द्वितीय – जैस्मीन कौर (अशोक), तृतीय – रशदीप कौर (प्रताप)
400 मीटर (जूनियर्स छात्र): प्रथम – गुरांश सिंह (प्रताप), द्वितीय – रहमत वीर सिंह (शिवाजी), तृतीय – अमन राजभर (अशोक)
400 मीटर (जूनियर्स छात्राएं): प्रथम – सुमनप्रीत कौर (अशोक), द्वितीय – सुखमीत कौर (शिवाजी), तृतीय – दिलप्रीत कौर (टैगोर)
200 मीटर (कॉल्टस छात्र): प्रथम – आकाशदीप सिंह (प्रताप), द्वितीय – गुरुनूर सिंह (शिवाजी), तृतीय – परमपाल सिंह (प्रताप)
200 मीटर (कॉल्टस छात्राएं): प्रथम – जैस्मीन कौर (टैगोर), द्वितीय – दशमीत कौर (टैगोर), तृतीय – चारवी (प्रताप)
लॉन्ग जंप (सीनियर्स छात्र): प्रथम – जशनदीप सिंह (टैगोर), द्वितीय – राजदीप सिंह (प्रताप), तृतीय – मयंक (अशोक)
लॉन्ग जंप (सीनियर्स छात्राएं): प्रथम – सुखनप्रीत कौर (शिवाजी), द्वितीय – हसरत कौर (अशोक), तृतीय – जैस्मिन कौर (अशोक)
लॉन्ग जंप (जूनियर्स छात्र): प्रथम – अभय राजभर (प्रताप), द्वितीय – हरमनदीप सिंह (टैगोर), तृतीय – गुरशान (अशोक)
लॉन्ग जंप (जूनियर्स छात्राएं): प्रथम – सुमनप्रीत कौर (अशोक), द्वितीय – मन्नत कौर (प्रताप), तृतीय – दिलप्रीत कौर (टैगोर)
लॉन्ग जंप (कॉल्टस छात्र): प्रथम – गुरुनूर सिंह (शिवाजी), द्वितीय – आकाशदीप सिंह (प्रताप), तृतीय – गुरसहज (अशोक)
लॉन्ग जंप (कॉल्टस छात्राएं): प्रथम – पारुल (अशोक), द्वितीय – हरगुन कौर (टैगोर), तृतीय – जैस्मीन कौर (टैगोर)
डी.पी.ई. श्री सुखविंदर सिंह और कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।
मंच संचालन श्रीमती सेंड्रा और श्रीमती मीरा गांधी ने उत्कृष्ट ढंग से किया।
प्रिंसिपल श्री सुरेंद्र कुमार कौशिक ने अंत में सभी प्रतिभागियों, स्टाफ एवं आयोजन समिति को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

