Home News Point एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

2 second read
0
0
107

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरती तप रही है और जलस्रोत सूखते जा रहे हैं,ऐसे समय में एपेक्स लेडीज क्लब ने एक सराहनीय कदम उठाया है।

राम नगर कॉलोनी स्थित राम पार्क में

सदस्यों ने ‘पक्षी मित्र अभियान’ चलाकर बेजुबान पक्षियों के लिए राहत का इंतजाम किया।  पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे टांगकर उनमें नियमित पानी भरने की व्यवस्था शुरू की गई,ताकि प्यास से तड़पते पक्षियों को जीवन मिल सके। एल एम उर्मिल जौरा ने बताया कि गर्मियों में पानी की कमी से कई पक्षियों की जान चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया।

इस पहल को और मजबूती देते हुए प्रधान मीरा जग्गा जी ने सभी सदस्यों को प्रेरित किया कि

वे अपने घरों की छतों पर भी पक्षियों के लिए पानी और दाना रखें।

टीम द्वारा दर्जनों सकोरे लगाए गए

और उनकी नियमित सफाई व पानी भरने की शपथ भी ली गई।

साथ ही, सदस्यों को सकोरे वितरित किए गए ताकि यह सेवा हर घर तक पहुंचे।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

उर्मिल जौरा, मीरा जग्गा, रिंकी बंसल, सीमा वर्मा,

सविता चौधरी, माही ग्रोवर, चंचल अरोड़ा,

ललिता मुंझाल, पूनम मेहता, रीमा गोयल, हरजीत कौर जी।

एक छोटी सी कोशिश… कई जिंदगियों को बचा सकती है।

आप भी आगे बढ़ें —

एक कटोरा पानी रखें, और जीवन का साथ निभाएं।

tothepointshaad

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

डॉ. रतन सिंह जग्गी की रचनाओं ने समाज को जोड़ने का कार्य किया : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पद्म भूषण तरलोचन सिंह पहले डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति सम्मान से सम्मानित एआई के युग में भी …