Home News Point राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

1 second read
0
0
17

*उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया हरियाणा दिवस*

राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई ।

विद्यार्थियों को हरियाणा और इसके 22 जिलों के गठन, उनके बनने के वर्ष तथा उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौन-सा जिला कब बना और वह किस पहचान के लिए प्रसिद्ध है।

इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुन्दर हरियाणवी लोक नृत्य, कविता पाठ, भाषण, रागिनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

विशेष रूप से, कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ली गई कि वे हरियाणा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित राज्य बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे, पर्यावरण संरक्षण करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाएंगे।

 

प्रधानाचार्या चंदन अरोड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,

“हरियाणा वीर सैनिकों, कुशल खिलाड़ियों, मेहनती किसानों और समृद्ध संस्कृति की भूमि है। हमें गर्व के साथ इसकी परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील गुप्ता व सचिव प्रदीप गुप्ता ने छात्रों व शिक्षकों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का समापन ‘जय हरियाणा – जय भारत’ के नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…