Home News Point पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला में कल्चरल फेस्ट का आयोजन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला में कल्चरल फेस्ट का आयोजन

8 second read
0
0
1

 

कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, रागणी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

. कक्षा 9-12 वर्ग में देवकरण की टीम समूह नृत्य में प्रथम रही, जबकि देवकरण ने एकल नृत्य एवं रागणी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

. कक्षा 6-8 वर्ग में आदिल की टीम समूह नृत्य में प्रथम रही तथा गौरव ने रागणी और आदिल ने एकल लोकनृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों ने लाइव म्यूजिक प्रस्तुत किया तथा विद्यालय प्रभारी नरेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की

चौटाला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला में विद्यालय स्तरीय ‘कल्चरल फेस्ट’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, रागणी एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से सराबोर रहा।

गतिविधि प्रभारी डॉ. शिशुपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य में देवकरण, राहुल, रमेश, रामकिशन, पंकज और प्रवीण की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में देवकरण प्रथम स्थान पर रहे, जबकि रागणी प्रतियोगिता में देवकरण ने प्रथम एवं अमरेन्द्र सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग की प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य में आदिल, दिनेश, दुष्यन्त, पवन, ताराचन्द, मंजीत और निशांत की टीम प्रथम रही। रागणी प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं एकल लोकनृत्य में आदिल प्रथम स्थान पर रहे।

विशेष बात यह रही कि सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लाइव म्यूजिक प्रस्तुत किया। अमरिंदर सिंह एवं गौरव ने हार्मोनियम, अशरफ़ एवं अंकित ने ढोलक बजाई, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने गायन और विभिन्न वाद्ययंत्रों के माध्यम से प्रस्तुतियों को और आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम में प्रवक्ता विष्णु स्वामी, अनिल सुथार, अध्यापक संजय कुमार एवं श्रवण कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रभारी नरेश कुमार ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कला को अभिव्यक्त एवं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

tothepointshaad

सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच संचालन क्षमता को बढ़ाते हैं।

लोकनृत्य, लोकगीत और संगीत जैसी प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती हैं।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

कल्चरल फेस्ट जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं व बधाई

Saanjiv Shaad

The Mission: Positive Waves

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

बीबीएन की तीसरी बैठक में टैक्स, उधार बिक्री, निर्माण गुणवत्ता और व्यापारिक चुनौतियों पर मंथन

  डबवाली स्थानीय व्यापार को मजबूत करने और व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्द…