Home updates लॉकडाउन में कैद जीवन का भविष्य कैसा होगा

लॉकडाउन में कैद जीवन का भविष्य कैसा होगा

6 second read
0
0
5

जरा गौर करना हम को नही मालूम दुनिया के किस हिस्से में हमारे खिलाफ क्या हो रहा है चाँद तारो  पर जीवन खोजने वाले हम लोगो मे से कुछ लोग जीवन को संकट  डाल रहे है इसलिए लॉक डाउन जैसा शब्द जीवन मे नया शब्द सुनने को मिला वर्तमान दौर में देश संकट कर दौर से गुजर है हम सब को मालूम ही है मगर समस्या है तो समाधान भी जरूरी है क्योंकि हर समस्या का समाधान समस्या की जेब मे ही होता है  रास्ता हर तरफ ही होता है बस निर्णय समझ से लेना होता है गौर से देखना हमारी जीवन शैली बदल रही है बहुत कुछ नया होगा भविष्य में कहते है दुख जीवन मे घोड़े की स्पीड से आता है जबकि जाता चींटी की चाल से है भविष्य के लिए हमने बहुत सी योजनाओं को बनाया है। बल्कि हर कोई भविष्य के बारे में ही सोचता है कल कैसा होगा  लेकिन फिक का फाका जो करे वो ही फकीर होता है चीन से शुरू हुए ये खेल पूरे विशव में फैल गया हम सब को पता है मरीजो के बढ़ते आंकड़े ओर आंकड़ों की सियासत 14 दिन का घर मे रहने का हुक्म रेल बस कार जहाज सब रुक गए रुका रुका से वक्त हम सब ने पहली बार देखा समझा चेहरे पे मास्क हाथो का धोना जीवन का अंग बन रहे है । आने वाला कल कैसा होगा इसी बात की चिंता और चिंतन आज भी है और कल भी थी शायद आने वाले कल में भी रहेगी । लेकिन कुदरत के पक्ष में रहा ये वक्त सब कुछ साफ साफ नजर आने लगा हो जैसे ने  चश्मे पर धूल को साफ कर देते है । भारत देश मे आंकड़े जरूर बढेगे जबकि मौत की दर कम रहेगी क्योकि इस देश की आबो-हवा मजबूत है जो मरीज मर रहे है उनकी जीवन शैली से तुलना करें अवलोकन करें खुद का मेहनतकश लोगो पर इसका असर न के बराबर है कर्म प्रधान देश साधन न भी हो लेकिन संयम है जागरूकता है सहयोग है जीने की इच्छा शक्ति है परिवार वाद है और घर है । मुश्किलें बढ़ेगी  तो रास्ते भी निकलेंगे समाधान भी होगा कल्पना करें मात्र सोचने से हल निकलता है।योग कसरत हमारी परम्परागत जीवन शैली से हम विजय प्राप्त करेंगे पूंजीपति रत्न टाटा कहते है ये पल लाभ और हानि का नही बल्कि जीवन को बचाने का है। ओर मेरा मानना है जीवन को गुना भाग जोड़ घटा कर देखे बस जीरो ही बचता है आओ वर्तमान के प्रति सक्षम हो साक्षी हो ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके क्योकि वर्तमान की दहलीज से ही भविष्य का दरवाजा खुलता है जिंदगी ज़िंदाबाद ।। sanjiv shaad।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …