गुरु नानक कॉलेज के गणित विभाग द्वारा कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एम.टी.टी. एस(मैथमेटिक्स ट्रेनिंग एंड टेलेंट सर्च ट्रस्ट) तेलंगाना के सहयोग से एक छः दिवसीय कार्यशाला इनइट (InIt) मैथ 2025 पंजाब (इनीशिएशन इनटू मैथेमेटिक्स) मैथ्स कैंप का आयोजन किया गया।

24 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाली कालेज के इतिहास में आयोजित होने वाली इस तरह की इस पहली वर्कशाप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने बताया कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 20 राज्यों से अंडरग्रेजुएट द्वितीय कक्षा में गणित विषय के कुल 106 छात्र -छात्राओं ने इस कैंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें से कुल 50 विद्यार्थी इसके लिए चयनित हुए हैं, उनमें से आए 38 कार्यशाला में उपस्थित हुए जिनमे से 22 छात्राएं हैं । उन्होंने विभागाध्यक्षा डॉ. पायल सिंगला के काफी समय से इस वर्कशॉप को कॉलेज में करवाने के लिए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पांच राज्यों के विद्यार्थी इस वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं जिनके ठहरने व खाने – पीने का प्रबंध कॉलेज द्वारा एम टी टी एस के सहयोग से किया गया है। वर्कशॉप का समय सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक होगा जिसमें हर रोज़ चार सेशन होंगे । यह मुख्यत: बेसिक मैथ्स पर केंद्रित होगी जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में इस विषय के प्रति व्यापत भय को दूर करना होगा।
इस वर्कशॉप को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए विशेष तौर पर आज कॉलेज पधारे प्रोफेसर्स का स्वागत कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य व स्टाफ द्वारा पूरी गर्मजोशी से किया गया। वर्कशॉप की लोकल कोऑर्डिनेटर डॉ. पायल सिंगला ने बताया कि भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के शीर्षस्थ निकाय नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथमेटिक्स द्वारा वित्तपोषित इस कैंप में मुख्य संचालक के रूप में आई आई टी मुंबई से ऐसो. प्रो. डॉ. अनंथ नारायण हरिहरन, वहीं से पोस्ट पीएचडी स्कालर आरुषा सी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय गुजरात से डॉ. जय मेहता छात्र- छात्राओं को इस कार्यशाला में गणित की विभिन्न विधाओं को बिल्कुल बेसिक्स से शुरू करते हुए सरल तरीके से समझाने पर जोर दिया जिससे हमारे पिछड़े इलाके के विद्यार्थियों को विशेष लाभ पहुंचेगा व इस अहम विषय के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।

