Home News Point किसी भी राजनीतिक पार्टी से अखिल भारतीय सेवा संघ का कोई संबंध नही : डॉ. इंद्र गोयल

किसी भी राजनीतिक पार्टी से अखिल भारतीय सेवा संघ का कोई संबंध नही : डॉ. इंद्र गोयल

0 second read
0
0
101

अखिल भारतीय सेवा संघ की 2016 में शुरुआत की गई जो आज वट वृक्ष का रूप धारण कर रही है। हरियाणा प्रदेश में ही तकरीबन 55 शाखाएं समाज सेवा का कार्य कर रही है। इसका विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है। हिमाचल दिल्ली में भी शाखाएं शुरू हो रही है।
डबवाली
सेवा करने से मानसिक तनाव दूर होता है अखिल भारतीय सेवा संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा करना ही है। यह संस्था केवल समाज सेवा का ही कार्य करती है। किसी भी राजनीतिक पार्टी का इस से कोई संबंध नहीं है। यह बात अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र गोयल ने अनाज मंडी कालांवाली में नरेश गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित संघ सदस्यों की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. गोयल ने कहा की अखिल भारतीय सेवा संघ की 2016 में शुरुआत की गई जो आज वट वृक्ष का रूप धारण कर रही है। हरियाणा प्रदेश में ही तकरीबन 55 शाखाएं समाज सेवा का कार्य कर रही है। इसका विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है। हिमाचल दिल्ली में भी शाखाएं शुरू हो रही है।
इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग ने कालांवाली की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने अखिल भारतीय सेवा संघ की स्थापना व गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कालांवाली की इकाई का गठन भी किया गया जिसमें नरेश गर्ग को संरक्षक, डॉ. राजेश दीप गोयल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, संदीप जैन को सचिव व हरविलास राय कुकु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अंत में नरेश गर्ग ने अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र गोयल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग, स्टार प्रचारक डॉ. पूजा बंसल का धन्यवाद किया। बैठक में डॉ. जागृत बंसल, भारत भूषण, अशोक सिंगला, राकेश राका, श्रवण प्रजापति, भूषण शर्मा, हर विलास राय कूकु, सुरेंद्र गोयल काला, नरेश दानेवालिया, पूर्व पार्षद बबू महेश्वरी, दीपक गर्ग सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…