Home News Point एपेक्स लेडीज क्लब द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित*

एपेक्स लेडीज क्लब द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित*

0 second read
0
0
35

 

मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक आदि का प्रसाद वितरित किया गया

डबवाली।
शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था *अपेक्स लेडीज क्लब* मंडी डबवाली की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष में गर्म वस्त्र व कम्बल आदि स्थानीय आदर्श रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद व्यक्तियों, रेल यात्रियों एवं सफाई कर्मचारियों को वितरित किए गए।

इसके अलावा क्लब के वरिष्ठ सदस्य एपेक्सियन मीरा जग्गा व एपेक्सियन मीनाक्षी की ओर से सहयोग स्वरूप धनराशि भी भेंट की गई। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन एपेक्सियन पूजा बंसल ने बताया गया कि उपरोक्त प्रोजेक्ट एपेक्सियन उर्मिल जोड़ा के दिशा निर्देशन में लगाया गया। जिसमें एपेक्सियन वीणा गोगिया व एपेक्सियन प्रियंका ने सभी व्यवस्थाएं शानदार तरीके से निभाई। उन्होंने बताया कि सभी उपस्थित लोगों को मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर एपेक्सियन सविता चौधरी, एपेक्सियन सीमा वर्मा, एपेक्सियन अमनदीप कौर, एपेक्सियन सविता सचदेवा, एपेक्सियन सरिता गुप्ता, एपेक्सियन पूनम मेहता और अग्रणी सदस्य एपेक्सियन मीनू वधवा व एपेक्सियन विनोद गर्ग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…