Home News Point आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नागरिक अस्पताल के सामने लगाया कढ़ी चावल का लंगर

आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नागरिक अस्पताल के सामने लगाया कढ़ी चावल का लंगर

2 second read
0
1
53

डबवाली।
आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज वीरवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल के सामने कढ़ी चावल का लंगर लगा कर समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। इसमें अस्पताल के मरीजों सहित सैंकडों राहगीरों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
पंकज धींगड़ा, सुमित अनेजा, विजय छाबड़ा, सुरेश ककरेजा व दीपक जग्गा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह दिन गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन जीने की कला सीखकर हम सुख और शांति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से ही डबवाली में आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा की शुरुआत की गई थी और गुरुदेव की शिक्षाओं-सेवा, सत्संग और साधना में से सेवा का यह प्रकल्प विशेष रूप से गुरु जी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक चल रहा है। इस लंगर सेवा के लिए संस्था द्वारा टीम गठित की गई है जो समय-समय पर डबवाली मे अलग-अलग स्थानों पर निरंतर लंगर का आयोजन करेगी। विशेष बात यह है कि आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा के सदस्य स्वयं ही लंगर तैयार कर उसे लोगों में वितरित करते हैं। आने वाले समय में आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा द्वारा कई स्थानों पर जहां भी जरूरत महसूस होगी लंगर आयोजित किए जाएंगे। लंगर वितरण में नरेश गुप्ता, नितिन, प्रवेश, पंकज गर्ग, पवन गर्ग व अन्य सदस्यों ने सेवा कर पुण्य कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…