Home News Point विभाजन केवल पीड़ा की कहानी नही बल्कि पुनर्निर्माण की प्रेरक गाथा है: विधायक विनोद भयाना

विभाजन केवल पीड़ा की कहानी नही बल्कि पुनर्निर्माण की प्रेरक गाथा है: विधायक विनोद भयाना

0 second read
0
0
38
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन, विभाजन के दर्दनाक दौर को याद किया

डबवाली
नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने जब अपने वक्तव्य में उस दर्दनाक दौर को याद किया तो कार्यक्रम में बैठे लोग भावुक नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक विनोद भयाना के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों में जगदीश चोपड़ा व रेणू शर्मा शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन विभीषिका की दर्दनाक यादें केवल त्रासदी का स्मरण नहीं, बल्कि साहस और पुनर्निर्माण की अद्वितीय गाथा है।

मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद प्रियंका शर्मा और टीना कटारिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई। स्वागत संबोधन में प्रमुख समाजसेवी सतीश जग्गा ने अतिथियों एवं वक्ताओं का परिचय आत्मीय, गरिमामय और मनोहारी अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाजन को इतिहास का एक रक्त रंजित अध्याय और इंसानियत पर लगा कलंक बताते हुए, उस दौर की वेदना, विडंबना और मानवीय त्रासदी को भावपूर्ण एवं मर्मस्पर्शी शब्दों में अभिव्यक्त किया।
वहीं, मुख्य वक्ता एवं विधायक विनोद भयाना ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि विभाजन का दंश सभी बिरादरियों ने झेला, लेकिन कभी किसी ने हार नहीं मानी। हमने रेहड़ी लगाई, फड़ी लगाई, पसीना बहाया, लेकिन कभी भीख नहीं मांगी। मेहनत, ईमानदारी और भाईचारे से हमने समाज में अग्रणी स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि यह स्मृति दिवस आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाता है। जगदीश चोपड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में विभाजन की वीभत्स घटनाओं का ऐसा चित्रण किया जिसे सुनकर पूरा माहौल भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि वह समय केवल देश का विभाजन नहीं था बल्कि दिलों और सपनों के टूटने का भी दौर था। भयाना और जगदीश चोपड़ा ने सभी से आह्वान किया कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस में अवश्य भाग लें।
इस मौके पर अध्यक्षीय संबोधन में रेणु शर्मा ने कहा कि विभाजन केवल पीड़ा की कहानी नही बल्कि पुनर्निर्माण की प्रेरक गाथा है। हमारे बुजुर्गों ने सब कुछ गंवाने के बावजूद हौसले और आत्मसम्मान को कभी नहीं छोड़ा। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी मेहनत और एकता से नया जीवन खड़ा किया और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को 14 अगस्त के फरीदाबाद कार्यक्रम में पहुँचकर सत्य, सनातन और स्वाभिमान पर अडिग रहकर कुर्बानी देने वाले बुजुर्गों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया।
एचएसडीसी चेयरमैन देव कुमार शर्मा, आशीष मेहता और विजय वधवा ने संबोधन में कहा कि इस स्मृति दिवस का आयोजन, इतिहास के उस भयावह दौर से नई पीढ़ी को अवगत कराने और विभाजन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की दिशा में समाज के लिए न केवल अत्यंत सार्थक बल्कि गहन प्रेरणादायक पहल है। विधान सभा संयोजक प्रवेश घई ने बताया कि कार्यक्रम में 90 वर्षीय प्रेम नाथ मेहता (सुकेराखेड़ा) और 87 वर्षीय लक्ष्मण दास मेहता (खुईंया मलकाना) को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कामरा ने मंच संचालन अपने सधे और प्रभावी अंदाज में किया। निष्काम की महिला अध्यक्ष कमलेश कामरा, निशा ग्रोवर, विजयंत शर्मा तथा हरविंदर रोड़ी ने पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य वक्ताओं का सम्मान किया। सुनीता अरोड़ा एवं स्नेह सचदेवा ने सभी अतिथियों को तिलक कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर हरजीत सिंह सेठी, अजय ग्रोवर, पार्षद मुनीष मोंगा, सुनील जिंदल, विकास शर्मा, सिरसा से पार्षद सनप्रीत सोढ़ी, कालांवाली से पार्षद पूर्ण नागर, हीरा सिंह, डॉ. रमेश, गुरदित्त दुरेजा, हरविंदर रोड़ी, कालू राम मेहता, डॉ. राजेश्वर वधवा, दिनेश गर्ग, बूटा सिंह, हीरा लाल मोंगा, कृष्ण धींगड़ा, कृष्ण चौहान, मोहिंदर बांसल, हरजिंदर सिंह, जसवंत जाखड़, नवदीप सिंह, भजन लाल कम्बोज, हरप्लास गिल, संदीप हंस, सतपाल महाशा, नवदीप गौरव, अमीलाल पारीक, श्याम सुंदर बिश्नोई, पृथ्वी जोशी, आशा मिढा, रानी मोंगा एवं अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…