–जगमालवाली मण्डल में संगठन के सक्रिय सदस्यों की बैठक संपन्न
मण्डी डबवाली भारतीय जनता पार्टी जगमालवाली मण्डल के सक्रिय सदस्यों की बैठक संगठन पर्व के तहत गांव मौजगढ़ में मण्डल संयोजक हरजिंदर जण्डवाला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने मुख्यवक्ता के तौर पर शिरकत की।
सम्बोधन में सतीश जग्गा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसमें उसके कार्यकर्ता सर्वोपरि है। हर कार्य से पूर्व सदस्यों की राय ली जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनावों में सबसे पहले बूथ क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के सदस्य खुद अपना बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति चुनेंगे। तत्पश्चात मंडलों का चुनाव होगा, फिर जिला का, फिर प्रदेश संगठन और उसके पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी का, लेकिन अगर कहीं कोई कमी रह जाती है तो चुनाव की बजाए नियुक्तियां की जायेंगी।

श्री जग्गा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उक्त चुनाव प्रक्रिया को 5 जनवरी 2025 तक पूरा कर लें। इसके बाद नवचयनित पदाधिकारियों को पार्टी की रीति, नीति और कार्य प्रणाली से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मण्डल में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए अमी लाल पारीक चुनाव अधिकारी और प्रिंस बिश्नोई सह-चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
बैठक का संचालन मण्डल प्रभारी विजयंत शर्मा ने किया। मण्डल अध्यक्ष हरजिंदर जण्डवाला तथा मण्डल महामंत्री विनोद नायक ने साधारण तथा सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जगमालवाली मण्डल में अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर विकास शर्मा, जगसीर शेरगिल, गुरचरण सिंह, वीरचंद खुईयां, पवन बिश्नोई, गोबिंद शर्मा, गुरदित्त जण्डवाला, जगसीर मसीतां, राम सिंह, अंग्रेज लखुआना, पूर्ण संधू, गणेश दीवानखेड़ा, सतनाम, अमरजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।