डबवाली नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया (रजि.) द्वारा वरच्युस बुक बैंक प्रकल्प के अंतर्गत ‘तीसरा विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह’ वरच्युस भवन में आयोजित किया गया। क्लब संस्थापक केशव शर्मा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से चलाए जा रहे इस प्रकल्प का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना है। …

