डबवाली, [20 जुलाई] —निष्काम संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक कृष्ण कामरा निराला को डबवाली नगर परिषद का पार्षद नियुक्त जाने पर टीना बेकरी हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था के सलाहकार परमजीत सिंह सेठी, सतभूषण ग्रोवर के सानिध्य में और पुरुष विंग के अध्यक्ष राजीव वढेरा की अगुवाई में डॉ. राजेश्वर वधवा, सुभाष गुप्ता, नीरज जिंदल, राकेश मोंगा, अशोक पाहुजा, गौरव भुसरी व प्रवीण मोंगा पदाधिकारियों ने कृष्ण कामरा निराला को पार्षद नियुक्त किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। संस्था की महिला विंग की सलाहकार दया सचदेवा और अध्यक्ष कमलेश कामरा के नेतृत्व में महिला विंग की पदाधिकारी रानी भंडारी, मीनाक्षी जैन, मीनाक्षी चुग, मोहिनी ग्रोवर, परम मदान, मंजू मोंगा व अन्य द्वारा नवनियुक्त पार्षद का बुके दे अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए पुरुष विंग के अध्यक्ष राजीव वढेरा ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शहर की समस्याओं का निदान होगा, वही शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर जैन सभा के सलाहकार इंद्र जैन ने कहा कि निष्काम संस्था का समर्पण और कार्यशैली नगर के विकास के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पार्षद कृष्ण कामरा निराला ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है और शहर के लोगों की अपेक्षाएं उनसे है रखी है वे उसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

