Home News Point बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित शहरवासियों ने समाजसेवी सतपाल जग्गा को दी श्रद्धांजलि

बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित शहरवासियों ने समाजसेवी सतपाल जग्गा को दी श्रद्धांजलि

0 second read
0
0
183

श्रद्धांजलि सभा:
डबवाली
मुल्तान सभा के संस्थापक, भारत विकास परिषद के संरक्षक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल जग्गा को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंचवटी रिसोर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित शहरवासियों ने शामिल होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर श्री अमृतवाणी के पाठ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को शांति और भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी लोगों द्वारा दिवंगत श्री जग्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।


इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भेजे गए शोक प्रस्ताव पढ़े गए, जिनमें सतपाल जग्गा के समाज सेवा के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया गया। मुल्तान सभा के अध्यक्ष आशीष मैहता व अन्य सदस्यों के शोक प्रस्ताव में बताया गया कि मुल्तान सभा के गठन के पीछे सतपाल जग्गा का उद्देश्य था कि पूरी बिरादरी एकजुट होकर आगे बढ़े और बिरादरी के प्रत्येक परिवार का उत्थान हो। अपनी संस्कृति, परंपराओं व अपनी मुल्तानी मां बोली को सभी याद रखें और अपने बच्चों को भी जरुर सिखाएं। सतपाल जग्गा जी के देहांत से पूरी बिरादरी में शोक का माहौल है। सतपाल जग्गा जी ने बिरादरी के उत्थान व एकजुटता का जो सपना देखा था उसे मुल्तान सभा पूरा करने का भरसक प्रयास करेगी और बिरादरी के सभी लोगों को सभा के साथ जोड़ा जाएगा।
विभिन्न संस्थाओं के प्रस्तावों में सतपाल जग्गा के निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। भाविप पदाधिकारी वेद प्रकाश भारती ने सतपाल जग्गा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए वेद प्रकाश भारती ने कहा कि श्री जग्गा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मुल्तान सभा व भारत विकास परिषद के सदस्यों व अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने सतपाल जग्गा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुल्तान सभा के उपाध्यक्ष संजय मैहता व सचिव भजन मैहता ने अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सतपाल जग्गा द्वारा किए कार्य सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…