Home News Point पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के द्वारा जून माह के पहले रविवार के दिन मलोट रोड नाका, श्री शिव मंदिर व पुडा कालोनी किलियांवाली के विभिन्न क्षेत्रों में सकोरे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के द्वारा जून माह के पहले रविवार के दिन मलोट रोड नाका, श्री शिव मंदिर व पुडा कालोनी किलियांवाली के विभिन्न क्षेत्रों में सकोरे लगाए।

0 second read
0
0
67

डबवाली की अग्रणी संस्था पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के द्वारा जून माह के पहले रविवार के दिन मलोट रोड नाका, श्री शिव मंदिर व पुडा कालोनी किलियांवाली के विभिन्न क्षेत्रों में सकोरे लगाए। आज के इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर पर्यावरण सरक्षण ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सतवीर सिंह व बबलू शर्मा रहे आज पुडा कलोनी निवासियों के विशेष आग्रह पर कालोनी व उसके आसपास के हरे भरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सदस्यों ने कालोनी निवासियों के साथ मिलकर सकोरे लगाएं इस मौके पर उपस्थित बाल मनुहार व बुजुर्गों का सहयोग काबिले तारीफ रहा उन्होंने इस नेक कार्य के लिये पर्यावरण संरक्षण की पूरी टीम का तहदिल से आभार व्यक्त किया। कलोनी निवासी सरदार गुरजंट सिंह बराड़ ने ट्रस्ट के सदस्यों को जलपान करवाते हुए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि हमे भी आज इस नेक कार्य में लगा कर पुण्य का लाभ प्रदान करवाया है हम इन सकोरों में जल सेवा अवश्य करेंगे और पक्षियों की प्यास बुझाने में सहयोग करेंगे। आज की सेवा में सरंक्षक जसपाल सिंह ढंढाल, प्रधान दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित खुराना, सचिव गौरव शर्मा वरिष्ठ सदस्य हैप्पी मोंगा, मुकेश नीलू , पत्रकार सुदेश आर्य व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…