Home News Point आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा द्वारा श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस पर लगाया गया छोले-कुलचे व हलवे का लंगर

आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा द्वारा श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस पर लगाया गया छोले-कुलचे व हलवे का लंगर

2 second read
0
0
98

डबवाली
आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा द्वारा आज मंगलवार को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस पर स्थानीय नागरिक अस्पताल के सामने छोले-कुलचे व हलवे का लंगर लगाया गया। डा. रजनी गर्ग (बीकानेर अस्पताल)ने गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लंगर का शुभारंभ किया। ‘एकमुठ्ठी मुस्कान-अन्न दानÓ प्रकल्प के तहत आयोजित इस लंगर सेवा में अस्पताल के मरीजों सहित सैकड़ों राहगीरों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।


पंकज धींगड़ा, सुमित अनेजा व विजय छाबड़ा ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर जी की कृपा और मार्गदर्शन से ही डबवाली में आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की शिक्षाओं के अनुसार, सेवा, सत्संग और साधना में से सेवा का यह प्रकल्प विशेष रूप से गुरु जी के मार्गदर्शन के तहत प्रारंभ किया गया है। इस लंगर सेवा के लिए संस्था द्वारा टीम गठित की गई है जो समय-समय पर डबवाली मे अलग-अलग स्थानों पर निरंतर लंगर का आयोजन कर रही है। विशेष बात यह है कि आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा के सदस्य स्वयं ही लंगर तैयार कर उसे लोगों में वितरित करते हैं। लंगर आयोजन में सुरेश कुकरेजा, प्रवेश बहल, यश छाबड़ा, विक्की कुक्कड, सुरेंद्र गांधी, सीमा वर्मा, मैडम पंकज गर्ग, पवन गर्ग, संजीव गर्ग, दीपक जग्गा एडवोकेट, सुशीला, यशपाल नारंग, नरेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, रोहित गर्ग, प. मुरारी लाल, रविंद्र मोंगा, नीति छाबड़ा, सोनिका छाबड़ा ने विशेष सहयोग करते हुए लंगर वितरण में भी सेवा कर पुण्य कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…