डबवाली
डबवाली के गौरव, लायंस क्लब डिलाइट के संस्थापक डॉ. शमिंदर मिगलानी को लायंस क्लब संगठन का प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। लायंस क्लब संगठन प्रांत 321 ए3 के नवनियुक्त प्रांतपाल लायन विशाल वढेरा ने डॉ. मिगलानी के उल्लेखनीय कार्यों और उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए इस अहम पद पर उनकी नियुक्ति की है। डॉ. शमिंदर मिगलानी ने लायंस क्लब डिलाइट के संस्थापक एवं संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए हमेशा अपने नेतृत्व कौशल का परिचय देते हुए जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब संगठन प्रांत 321 ए3 का वार्षिक अधिवेशन आगरा में ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में 1 जुलाई से शुरू होने वाले नए वर्ष के लिए लायन विशाल वढेरा को प्रांतपाल, लायन संजय गांधी को प्रांतपाल प्रथम और महेश बंसल को प्रांतपाल द्वितीय चुना गया। अधिवेशन में ही डॉ. शमिंदर मिगलानी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रांतीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. मिगलानी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्व प्रांतपाल लायन चंद्रशेखर मेहता, अजय बुधराज, हरदीप सरकारिया, डीके अग्रवाल, दीपक टुटेजा सहित सभी पूर्व प्रांतपालों और लायंस क्लब डिलाइट के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपनी नियुक्ति पर डॉ. मिगलानी ने प्रांतपाल लायन विशाल वढेरा और सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उनका लक्ष्य है कि पूरे प्रांत के सभी क्लब्स एक साथ मिलकर काम करें और सेवा कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करें।

