Home News Point पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट मंडी डबवाली के द्वारा इतवार का दिन पड़ोसी सूबे पंजाब के मंडी किलियांवाली क्षेत्र में सकोरे लगाकर मनाया

पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट मंडी डबवाली के द्वारा इतवार का दिन पड़ोसी सूबे पंजाब के मंडी किलियांवाली क्षेत्र में सकोरे लगाकर मनाया

0 second read
0
0
62

आज पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट मंडी डबवाली के द्वारा इतवार का दिन पड़ोसी सूबे पंजाब के मंडी किलियांवाली क्षेत्र में सकोरे लगाकर मनाया गया आज के इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर पर्यावरण सरक्षण ट्रस्ट के सरंक्षक जसपाल सिंह ढंढाल रहे, आज पुलिस थाना मंडी किलियांवाली के विशेष आग्रह पर थाना क्षेत्र व उसके आसपास के हरे भरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर सकोरे लगाएं इस मौके पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों का सहयोग काबिले तारीफ रहा उन्होंने कहा कि हमारा तो कार्य ही सेवा सुरक्षा और सहयोग है वह सेवा चाहे जनता की हो या पशु पक्षियों की हम इस नेक कार्य के लिये पर्यावरण संरक्षण की पूरी टीम का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं की हमे भी आज इस नेक कार्य में लगा कर पुण्य का लाभ प्रदान करवाया। आज की सेवा में प्रधान दीपक शर्मा कोषाध्यक्ष अंकित खुराना  वरिष्ठ सदस्य देवराज सीट वर्क्स , सतवीर सिंह, हैप्पी मोंगा, मुकेश नीलू व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…