Home News Point वरच्युस क्लब द्वारा गणित मेले का आयोजन, 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने 51 गणित मॉडल्स बनाये

वरच्युस क्लब द्वारा गणित मेले का आयोजन, 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने 51 गणित मॉडल्स बनाये

2 second read
0
0
103
गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना बहुत जरुरी: खंड शिक्षा अधिकारी

-ऐसे विषय संबंधित आयोजन बच्चों में बढ़ाते हैं विषय के प्रति रूचि: बलदेव सिंह मांगेआना

डबवाली
नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में आज मंगलवार को राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया। इसमें डबवाली ब्लॉक व आसपास के पंजाब क्षेत्र में स्थित 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने 51 गणित मॉडल्स प्रदर्शित किए। स्कूल के बच्चों व अन्य लोगों ने इन मॉडल्स का अवलोकन किया व गणित विषय के बारे में अहम जानकारी हासिल की।


इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना व भाजपा के जिला महामंत्री सतीश जग्गा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण दास नाहर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता विजयंत शर्मा, सेवानिवृत प्रिसिपल सुरजीत सिंह मान, प्रिंसिपल निर्मल सिंह गंगा कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बलदेव सिंह मांगेआना ने अन्य अतिथियों के साथ रिबन काटकर गणित मेले का शुभारंभ किया। सबसे पहले गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल दीपक मोंगा ने सभी का स्वागत किया।
संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण दास नाहर ने कहा कि गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना बहुत जरुरी है, इससे गणित की समस्याओं को हल करने में आसानी रहती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे गणित के मूल सिद्धांतों को समझें जिससे आपको गणित जल्दी समझ आएगा। सतीश जग्गा ने कहा कि गणित के विषय व जीवन के गणित में सहजता बनाए रखना जरुरी है। मुख्य अतिथि बलदेव सिंह मांगेआना ने वरच्युस क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे विषय संबंधित आयोजनों से बच्चों की विषय के प्रति रूचि बढ़ती है और उन्हें पढ़ाई में आसानी रहती है। उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन को भी याद किया।

प्रकल्प प्रमुख सोनू बजाज ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि रामानुजन ने गणित विषय में गहन अध्ययन करते हुए करीब 3900 फॉमूले दिए जिससे हमारे लिए गणित को समझना आसान हो गया। उनकी संख्या पद्धति गणित की अनुसंधान में अत्यंत ही लाभकारी साबित हुई। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्लब सचिव नरेश शर्मा ने बच्चों के बीच गणित विषय पर आधारित ओपन क्विज करवाया और सही जवाब देने वाले बच्चों को मौके पर ही पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद ने रोचक अंदाज में किया और बच्चों को कार्यक्रम के साथ जोड़ कर रखा। प्रवीण कुमार, वेद कालड़ा, परमजीत कोचर, रमेश सेठी, प्रणव ग्रोवर ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। अंत में प्रधान हरदेव गोरखी व प्रबंधक डा. बीच चंद गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।

बाल मंदिर स्कूल ने पाया प्रथम स्थान:
गणित विषय पर प्रदर्शित मॉडल्स की प्रतियोगिता में गणित प्राध्यापक डा. अवतार सिंह, मनीष गुप्ता व सोनू बजाज ने निभाई। टॉप-3 मॉडल्स में बाल मंदिर स्कूल का मैथ मेनिया मॉडल प्रथम, राजकीय गर्ल्स स्कूल का शॉर्टेस्ट डिस्टंस मॉडल द्वितीय व राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल देसूजोधा का प्रोबेबिल्टी किंग मॉडल तृतीय घोषित किए गए। उन्हें 1100-1100 रुपए की राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ आए गणित अध्यापकों को भी वरच्युस क्लब द्वारा रामानुजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से गणित अध्यापक, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…