Home News Point वृन्दावन धाम में कुलदेवी माता लक्ष्मी एवं कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मन्दिर प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनेगा: डा. राजेंद्र कुमार गर्ग

वृन्दावन धाम में कुलदेवी माता लक्ष्मी एवं कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मन्दिर प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनेगा: डा. राजेंद्र कुमार गर्ग

1 second read
0
0
38

वृन्दावन धाम में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


डबवाली :-अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक मथुरा वृन्दावन धाम में 33 राज्यों के प्रतिनिधियों, सैकड़ो महिला पुरुषों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसमें अग्रवाल समाज को एकजुट करने के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कल्याण दास ‘टंच वाले’, विशिष्ट अतिथि गोपाल दास काजू वाले व राजकुमार ने उपस्थिति दर्ज करवाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य व विश्वास बनाए रख कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।


महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि बैठक में लिए गए अहम निर्णय के तहत वृन्दावन धाम में कुलदेवी माता लक्ष्मी एवं कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मन्दिर निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया जोकि प्रेम मंदिर की तरह भव्य मंदिर होगा। यह मंदिर अग्रवाल समाज के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा और समस्त समाज को महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा देगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अग्रसेन भवन के लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा जिसकी सदस्यता ग्रहण करने के लिए बहुत लोगों ने स्वीकृति प्रदान की। भवन निर्माण हेतू बहुत जल्द रूपरेखा तैयार कर जमीन खरीदी जाएगी, उसके बाद भव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण हेतु मथुरा वृन्दावन अग्रवाल समाज ने भी भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों में अग्रवाल समाज को जोड़ने के लिए सैकड़ों महिला पुरुषों ने आजीवन एवं संरक्षक सदस्यता के फार्म जमा किए। बैठक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसके बाद रात 8 बजे से सुंदर कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियों के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला। इसमें उपस्थित लोग भजनों पर झूमते रहे व सबने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम गर्ग, राष्ट्रीय सलाहकर रामेश्वर दास गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रितेश गर्ग, असम प्रदेशाध्यक्ष अरूण सिंघल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मृदुला अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष मीरा मीरा अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री आशा अग्रवाल, सह संगठन मंत्री मीनाक्षी अग्रवाल, उत्तरप्रदेश महिला अध्यक्ष मीरा मित्तल उपस्थित थे। मथुरा जिला अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, महिला समिति की नीलम अग्रवाल, रचना अग्रवाल ने  सदस्यों को बैज व पटुका पहनाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम अग्रवाल ने आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…