Home News Point हरियाली तीज पर आर्य समाज में हवन यज्ञ का आयोजन :

हरियाली तीज पर आर्य समाज में हवन यज्ञ का आयोजन :

1 second read
0
0
33
सावन का महीना त्यौहारों और पर्वों का महीना है, हरियाली तीज का अपना अलग महत्व है : एसके आर्य
-‘‘शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे…’’
डबवाली।
शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज मंडी डबवाली की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष में रविवार को प्रात: 9:30 बजे आर्य समाज मंदिर यज्ञशाला में हवन यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का आयोजन अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने देश, समाज व समस्त शहरवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर संस्था के महामंत्री डॉ. रामफल आर्य ने आहुतियां दी जबकि यज्ञब्रह्मा का दायित्व संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया। इस माौके अध्यक्ष एसके आर्य ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना तो त्यौहारों और पर्वों का महीना है, इसमें हरियाली तीज का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की ओर से हरियाली तीज को हरि तृतीया के तौर पर मनाया जाता है।
इस दौरान बच्चों ने बड़ी श्रद्धा, उत्साह व उल्लास के साथ भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। यज्ञब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने भी हरि तृतीया के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला और पर्व की शुभकामनाएं दी। तदोपरांत स्त्री आर्य समाज की प्रमुख नीलम राये ने ‘‘तेरे दर को छोडक़र किस दर जाऊं मैं…’’ एवं ‘‘शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे…’’ भजन प्रस्तुत किए। विशेष हवन यज्ञ के साथ ही सावन के गीत-संगीत का बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस मौके कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष विजय कुमार कामरा, संरक्षक डॉ. भारत भूषण छाबड़ा, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी, श्याम सुंदर सिंगला, लालचंद कनवाडिय़ा, मास्टर तेजस आर्य लड्डू, बेबी हिताक्षी आर्य, माहिरा आर्य, सोफिया मेहता, अनमोल सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वैदिक जयघोष, शांति पाठ के पश्चात् लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…