डबवाली
राष्ट्र धर्म व समाज सेवा को सर्वोपरि मानने वाले डबवाली निवासी स्व. गिरधारी लाल वधवा की 16वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्री गिरधारी लाल वधवा मैमोरियल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा अग्रवाल धर्मशाला मंडी डबवाली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अगस्त दिन मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री गिरधारी लाल वधवा मैमोरियल ट्रस्ट की स्थापना इस महान व्यक्तित्व के आदेशों को जीवित रखने के लिए उनकी पहली पुण्यतिथि पर 5 अगस्त 2010 को की गई थी। उदारवादी, कर्मठ, ईमानदार व स्वच्छ छवि के धनी स्व. गिरधारी लाल वधवा जीवन पर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक व शैक्षणिक जागृति हेतु प्रयासरत रहे। 5 अगस्त 1934 को भावलनगर (अब पाकिस्तान) में जन्म लिया। विभाजन की पीड़ा को झेलते हुए जीवन में अनेकों संघर्षों का सामना किया और सशक्त मनोबल के सहारे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक सुव्यवस्थित कारोबार के साथ साथ सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में लोकहित की भावना से प्रेरित होकर कार्यरत रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता होने के कारण 1975 में एमरजेंसी के दौरान जेल में गए और उस पीड़ा को अदम्य साहस व अडिग मनोबल से झेला। तत्पश्चात 1977 नगर सुधार मंडल के सदस्य मनोनीत हुए व सन् 1995 में वार्डन 09 से नगर पार्षद का चुनाव जीतकर नगर विकास कार्यों में जुट गए। 1996 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कष्ट निवारण कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। इन्हें मार्केट कमेटी मंडी डबवाली के चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का कार्यभार भी इनके सबल कंधों पर रखा गया। 1996 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपना हरियाणा दौरे के दौरान जींद रैली में इन्हें बैस्ट कार्यकर्ता का सम्मान भरी सभा में शाल ओढ़ा कर दिया। अपने समाज व परिवार के लिए प्रकाश पुंज गिरधारी लाल वधवा जी इस नश्वर संसार में अपनी जीवन यात्रा सफलता से पूर्ण कर 5 अगस्त 2009 की प्रभु चरणा में विलीन हो गए। समय की रेत पर अपने आदर्शों की छाप छोड़ने वाले ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व को शत शत नमन।