विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने चयनित छात्रों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंडी डबवाली: भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड–मानक योजना के अंतर्गत जिले भर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों और वैज्ञानिक मॉडल्स को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंडी डबवाली के तीन छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से दो का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। विद्यालय निदेशक श्री हरि प्रकाश शर्मा जी के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं के छात्र यादविंदर सिंह, कक्षा 8वीं के छात्र रोमदीप, और कक्षा 10वीं के छात्र जैवंश ने अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इन तीनों में से यादविंदर सिंह और रोमदीप का चयन उनके उत्कृष्ट और नवाचारी मॉडलों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया
यादविंदर सिंह का मॉडल “Water Saving Hygienic Toilet” वेस्ट वॉटर के सही उपयोग और स्वच्छता पर आधारित है। यह मॉडल वॉशबेसिन से निकलने वाले पानी को टॉयलेट सिस्टर्न में एकत्रित करता है, जिससे शुद्ध पानी की बचत होती है और हाइजीन भी बनी रहती है।
रोमदीप का मॉडल “Weight Lifting Helper” श्रमिकों और आम लोगों के लिए एक उपयोगी नवाचार है, जिससे भारी सामान को उठाना आसान और सुरक्षित बनता है। यह मॉडल शरीर के विभिन्न हिस्सों पर भार को समान रूप से विभाजित करता है जिससे सिर और कमर पर दबाव नहीं पड़ता।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री हरि प्रकाश शर्मा जी और प्राचार्य श्री जीवन सिंगला जी ने विद्यार्थियो को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया और चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी , उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने चयनित छात्रों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

