Home News Point समाज सेवी राजेंद्र कुमार गर्ग ने नंदीशाला में करवाया सड़क का निर्माण, रिबन काटकर किया गया उद्घाटन  

समाज सेवी राजेंद्र कुमार गर्ग ने नंदीशाला में करवाया सड़क का निर्माण, रिबन काटकर किया गया उद्घाटन  

4 second read
0
0
100

 

डबवाली- अखिल भारतीय सेवा संघ व श्री वैश्य गरिमा मंच के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग जमींदार द्वारा अपने भाइयों के सहयोग से नंदीशाला में गली की सड़क का निर्माण करवाया गया है। इंटरलॉक सीमेंट ब्लॉक्स से बनी इस सड़क के लिए राजेंद्र गर्ग ने नंदीशाला को 2 लाख 22 हजार 222 रुपए की राशि दान स्वरूप दी है। इस सड़क का उद्घाटन अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल द्वारा संघ सचिव राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में रिबन काटकर किया गया।

इससे पहले कपिला गौ माता की पूजा राजेंद्र कुमार गर्ग, प्रशांत गर्ग, शविंद्र गर्ग, सुबोध गर्ग व मधुसूदन गर्ग द्वारा परिवार सहित करवाई गई। जन्माष्टमी के अवसर पर प. सतीश भारद्वाज द्वारा विधिवत रूप से महाआरती करवाई गई। इस मौके पर संबोधन में डा. इंद्र गोयल ने कहा कि जन्माष्टमी पर उन्न्हें नंदीशाला में आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने गली निर्माण के पुनीत कार्य के लिए राजेंद्र कुमार गर्ग व उनके परिवार की सराहना की। उन्होंने सेवा संघ की राष्ट्रीय टीम की ओर से 5500 रुपए की सहयोग राशि दी।

 

बाद में गर्ग परिवार द्वारा नंदीशाला में गौमाता के हरे चारे की सेवा भी की गई। नंदीशाला के प्रधान पंकज मोंगा, सचिव राजेश जैन काला व अन्य पदाधिकारियों ने इंद्र गोयल, राजेंद्र कुमार गर्ग व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, प्रदेश महामंत्री मुकेश वर्मा एडवोकेट, सिरसा शाखा के अध्यक्ष सूरज कुमार, सेवा संघ के ओएसडी आकाश जे.के., कालांवाली टीम के संरक्षक नरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष हरबिलास राय, संदीप जैन, नंदीशाला टीम से राजीव वढ़ेरा पत्रकार, राकेश गर्ग, सुमित मिढ़ा, अजय छाबड़ा, सुभाष गुप्ता, राजू पाहवा, मनोज बांसल, ललित कुमार, बिट्टू सुखीजा, राहुल जैन, पुष्पर बजाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

सेवा संघ की बैठक हुई:

इसके बाद ओम होटल में अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को स्थानीय शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. इंद्र गोयल ने अपने संबोधन में संस्था सदस्यों को एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने संस्था की सदस्यता बढ़ाने व महिला इकाई के गठन के भी निर्देश दिए। अंत में राष्ट्रीय टीम ने भी स्थानीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान दिया। इस मौके पर शाखा संरक्षक भूषण गुप्ता, अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला, सचिव गौरव शर्मा, उपसचिव आचार्य जगत नारायण, कोषाध्यक्ष सुधीर बांसल, उप कोषाध्यक्ष मुनीष बांसल, रि. बीएसएनएल अधिकारी उपाध्यक्ष राकेश बांसल, बीमा अधिकारी विकास बत्तरा, विनोद बांसल, गुरदीप सिंह माघी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…