Home News Point डबवाली उपमंडल के गांव मसीता के शिक्षक व साहित्यकार डॉ. दिलबागसिंह विर्क हुए जयपुर सम्मान से सम्मानित

डबवाली उपमंडल के गांव मसीता के शिक्षक व साहित्यकार डॉ. दिलबागसिंह विर्क हुए जयपुर सम्मान से सम्मानित

0 second read
0
0
140

 

जयपुर साहित्य संगीति की ओर से एसएफएस, अग्रवाल फार्म के सामुदायिक केंद्र में जयपुर सम्मान अलंकरण समारोह एवं साहित्य समागम के दौरान गाँव मसीतां, डबवाली के साहित्यकार डॉ. दिलबागसिंह विर्क को जयपुर सम्मान से सम्मानित किया गया | यह सम्मान उनको उनके उपन्यास ‘युगांतर’ के लिए दिया गया |

छह विद्याओं में 31 साहित्यकारों को जयपुर सम्मान से नवाजा गया

जयपुर साहित्य संगीति की ओर से एसएफएस, अग्रवाल फार्म के सामुदायिक केंद्र में जयपुर सम्मान अलंकरण समारोह एवं साहित्य समागम का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य की छह विद्याओं में 31 साहित्यकारों को जयपुर साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। इस बार साहित्य समागम की थीम जमीन से जुड़ा लेखन या जमीन से हटा लेखन थी। इस विषय पर देवेन्द्र स्वरूप माथुर, जगदीश प्रकाश, फारुक आफरीदी, अरुण कुमार पासवान, प्रबोध गोविल, साकार श्रीवास्तव, हरदान हर्ष, सत्यदेव बारहट, लक्ष्मण लड़ीवाला, सुधीर सक्सेना सुधि, विजय मिश्र दानिश, रेणु शब्द मुखर, सुनीता बिश्नोलिया, शिवानी, राजेश भटनागर, ज्योत्स्ना सक्सेना, तारावती सैनी, राजेश भटनागर, अर्चना भटनागर, रामदयाल ने विचार व्यक्त किए। एक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह के प्रायोजक दीवान कृष्ण गोपाल माथुर बहरोड़ परिवार मंडल की तरफ से रोमा माथुर, हिना माथुर, नीलकमल माथुर, कृतिका माथुर तथा हिमांशु माथुर ने आभार प्रकट किया।


जयपुर सम्मान से नवाजे गए साहित्यकारों में जयभगवान सिंगला (कुरूक्षेत्र), डा. गरिमा संजय दूबे (इंदौर), कुसुमलता सिंह (दिल्ली), मुरलीधर चादनीवाला (रतलाम), नंदा पांडेय (रांची), निर्देश निधि (बुलंदशहर), महावीर राजी (आसनसोल), मार्टिन जान (पुरुलिया), मीनाक्षी स्वामी (इंदौर), सविता मिश्रा
अक्षजा (आगरा), नेतराम भारती (नई दिल्ली), दीप्ति गुप्ता (पुणे), ललिता विम्मी (भिवानी), अमृता पांडे (हल्द्वानी), ब्रह्मदत्त शर्मा (जगाधरी), निशा भास्कर (नई दिल्ली), शोभारानी गोयल (जयपुर), कविता मुखर (जयपुर), मुकेश पोपली (बीकानेर), अर्चना त्यागी (जोधपुर), रत्ना बापुली (लखनऊ), डॉ. साकेत सहाय (हैदराबाद), श्वेत कुमार सिन्हा (राजगीर), डॉ. दिलबाग सिंह विर्क (डबवाली), ज्योत्स्ना कपिल (बरेली), डॉ. आरती श्लोकेश (दुबई), पुरुषोत्तम श्रीवास्तव पुरु (जयपुर), जीनस कंवर (जयपुर), तारकेश्वरी सुधि (जयपुर), डॉ. राकेश चक्र (मुरादाबाद) भी उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…