
डबवाली :-अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ डबवाली द्वारा सब्जी मंडी के नजदीक स्थित स्वामी दयानंद मार्केट में 76वां गणतंत्र दिवस संघ के जिला उपाध्यक्ष लाभ सिंह शींह की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संघ के सरपरस्त स. कर्म सिंह जोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर मंच संचालन करते हुए संघ के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र कुमार वर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व संघ की ओर से देश के शहीदों को नमन किया।

यह जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि अशोक कंडा व तहसील डबवाली के प्रधान जगसीर सिंह कंडा ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत सुनाए व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संघ की ओर से सभी अतिथियों व बच्चों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेता जग्गा सिंह बराड़ ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सभी को चायपान व रिफ्रेशमेंट भी दी गई। अंत में लड्डुओं का वितरण किया गया। मौके पर सरपरस्त रामकुमार गंगा वाले, मनी राम गंगा वाले, दर्शन सिंह ढल्ला, गुरचरण सिंह नंबरदार, प्रधान हरदेव गोरखी, कौर सिंह जोड़ा, रघुबीर सिंह शींह, बिल्लु सिंह शींह, सतपाल जोड़ा, मलकीत सिंह खुरमी, ओम प्रकाश खुरमी, मोहन लाल जोड़ा, गुरमेल सिंह माली, संजय सोनी, बिंद्र कंडा सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित हुए।