Home News Point अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने लगातार दूसरे दिन लंगर लगाकर सेवा करते हुए पुण्य कमाया

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने लगातार दूसरे दिन लंगर लगाकर सेवा करते हुए पुण्य कमाया

0 second read
0
0
67
डबवाली
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा आज बुधवार को लगातार दूसरा लंगर लगाकर सेवा कार्य किया गया। सिरसा रोड़ पर स्थित विक्रम इंडस्ट्रीज के बाहर चाय व ब्रेड पकौड़े का लंगर वितरित करते हुए संघ सदस्यों ने पुण्य कमाया। यह सेवा प्रकल्प संघ के जिला उपाध्यक्ष लाभ सिंह शींह व राष्ट्रीय प्रतिनिधि अशोक कंडा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ तहसील डबवाली के प्रधान जगसीर सिंह कंडा व कार्यकारी तहसील प्रधान मोहन लाल जोड़ा ने बताया कि संघ द्वारा स्वर्णकारों के हितों के लिए कार्य करने के साथ-साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प लगाकार अपने सामाजिक दायित्वों का भी लगातार निवर्हन किया जा रहा है। स्वर्णकार संघ जिला सिरसा के कार्यकारी प्रधान गुरमेल सिंह जोड़ा ने बताया कि संघ के नए पदाधिकारी मनोनित करने के लिए जो सिफारिश की गई थी उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष करतार सिंह जोड़ा बठिंडा व प्रदेश अध्यक्ष दविंद्र वर्मा अंबाला ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस मौके पर हुई संघ पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के उपरांत यह तय किया गया कि जल्द ही डबवाली में राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे जाएंगे। समारोह में संघ के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला अध्यक्ष शामिल होकर नव मनोनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। उपरोक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखविंद्र सूर्या, शहरी प्रधान हरदेव सिंह गोरखी, हरमेल सिंह जोड़ा, संजय सोनी, बुध राम सोनी, दलेर सिंह जोड़ा, बाबु राम वर्मा, गुरचरण सिंह नंबरदार, नपिंद्र सिंह मसोन, लखविंद्र सिंह खुरमी, मनप्रीत सिंह, धन्ना सोनी, बलदेव सोनी, गुलाब ढ़ल्ला, विक्रम शींह, बिल्लू शींह, गिन्नी कंडा, कर्ण सूर्या, जसवीर कंडा, हरिचंद कंडा, दर्शन मसोन, साहिल खुरमी, विराज कंडा, गुरमन शींह व स्वर्णकार समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…