Home News Point दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया

0 second read
0
0
35
संगतों द्वारा मलकीत सिंह खालसा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया
डबवाली
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज सोमवार को कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया व सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। तत्पश्चात गुरमत समागम का आयोजन किया गया जिसमें भाई वरिंद्र सिंह ने कीर्तन करते हुए संगतों को निहाल किया। हजारों की संख्या में संगतों ने गुरुघर में पहुंचकर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। गुरुघर में गुरु का लंगर भी अटूट बरताया गया जिसमें संगतों ने बढ़चढ़ कर सेवा निभाई।
इस मौके पर विशेष तौर पर श्री अमृतसर साहिब से पहुंचे श्री सहिज पाठ लहर सेवा के भाई धमेंद्र सिंह तरमाला ने प्रकाश पर्व के सुंदर आयोजन के लिए जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा व गुरुनानक लंगर सेवा समिति का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जत्थेदार मलकीत सिंह की सेवा भावना, नम्रता, गुरुओं के प्रति सत्कार को देखते हुए संगतों ने भी उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया। संगतों द्वारा मलकीत सिंह खालसा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। वहीं, जत्थेदार मलकीत सिंह ने भी गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होने के उपरांत समूह संगतों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई।
गुरुघर के सेवादारों की ओर से मैनेजर राजेंद्र सिंह राणा, इंचार्ज जज सिंह ने नगर कीर्तन के दौरान व गुरुद्वारा साहिब के बाहर की गई बेहतरीन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंचार्ज व आयोजन में सहयोग करने वाले अन्य सभी लोगों का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…