Home News Point गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में आज लोहड़ी का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में आज लोहड़ी का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

1 second read
0
0
30
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के प्रांगण में आज लोहड़ी का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज ग्राउंड में लकड़ियां जलाकर विधिपूर्वक काले तिल डालते हुए सभी के दुखों के नाश और सुख -समृद्धि के बढ़ने की परमपिता परमात्मा से अरदास की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इस त्यौहार से संबंधित अपनी प्रस्तुतियां दीं। कालेज कर्मी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट श्री गुरजंट सिंह ने इस मौके पर कविशरी पेश की।
Gnc
कालेज प्रबंधन समिति सचिव श्री नीरज जिंदल एवं प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और पर्वों के महत्व को समझने और उन्हें पूरी श्रद्धा से मनाने का आह्वान किया गया।उन्होंने आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सांस्कृतिक कमेटी कोऑर्डिनेटर डॉ खुशनसीब गुरबक्शीश कौर सूर्या एवं इस कमेटी के सदस्यों असि. प्रो. मनप्रीत कौर व प्रिंस सिंगला को बधाई दी ।इस मौके पर मंच संचालन बीए सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी जगदीप सिंह ने बाखूबी निभाया।कार्यक्रम के अंत में सभी को मूंगफली और रेवड़ियां वितरित की गईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…