Home News Point जी एन आई ए में वार्षिक समारोह में बच्चों ने बांधा समां अकादमी में वार्षिक समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

जी एन आई ए में वार्षिक समारोह में बच्चों ने बांधा समां अकादमी में वार्षिक समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

5 second read
0
0
75

 

जी एन आई ए का वार्षिक समारोह : ‘अभिव्यक्ति -दिल से दिल तक’


गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी का वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से रविवार को आयोजित किया गया।
वार्षिक समारोह की थीम “अभिव्यक्ति- दिल से दिल तक” रखी गई। इस समारोह में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सलोनी डूमरा, उप प्रधानाचार्या गुरमीत कौर तथा विशेष अतिथि संजीव बलिहारा (डीएसपी, ऐलनाबाद), ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रधानाचार्य सलोनी डुमरा ने सभी अतिथियों डीईओ बूटाराम, जिला अध्यक्ष भाजपा नेता शीशपाल कंबोज , संजय अरोड़ा (जोन प्रभारी, पंजाब केसरी), सुरेश सिंगला, वाइस चेयरमैन ( रानियां) रमेश कुमार बब्बी एवं मीडिया
का तहे दिल से बहुत-बहुत स्वागत किया।

उसके बाद बच्चों द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई जिसमें सभी राज्यों की सांस्कृतिक वेशभूषा में तैयार बच्चों ने भाग लिया और अरदास को संपूर्ण किया।

छोटे बच्चों द्वारा वेलकम गीत पर मनमोहक और रंगारंग प्रस्तुति देकर विशेष अतिथि तथा दर्शकों का स्वागत किया गया।
हेड कोऑर्डिनेटर मनीषा रानी द्वारा स्कूल अध्यक्ष श्याम बजाज तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुभाष बजाज, गुलशन बजाज ,करण बजाज , सलोनी डुमरा बजाज तथा गगन बजाज को सम्मानित किया गया।
संस्कृति की धरोहर को विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के फोक डांस के माध्यम से प्रस्तुत किया इनमें हरियाणवी, पंजाबी गुजराती आदि प्रमुख थे।
बच्चों ने अपने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
पोगो वर्ल्ड तथा कक्षा पहली से पांचवी तक के नन्हें – मुन्नें बच्चों ने बहुत ही रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर दर्शकगण भी झूम उठे और उन्होंने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यार्थियों ने सामाजिक बुराइयों जैसे – युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति, आजकल की युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया का प्रभाव, बुढ़ापे में माता-पिता को बेसहारा अनाथाश्रम छोड़ना, उन्हें बोझ समझना आदि को अपने-अपने नाटक के द्वारा दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया और सामाजिक रूप से ऐसी बुराइयां जो हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है, उन्हें दूर करने का संदेश दिया और उन्हें त्यागने का प्रण भी लिया क्योंकि समाज के वातावरण को स्वस्थ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
सभी नाटकों का चित्रण बहुत ही मार्मिकता से किया गया जिससे दर्शक भी भाव विभोर हो उठे और तालियों की गूंज हर तरफ सुनाई देने लगी।

प्रधानाचार्या सलोनी डूमरा द्वारा विद्यालय की तरफ से विशेष अतिथियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा विशेष आभार प्रकट किया।

इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव बल्हारा डीएसपी, ऐलनाबाद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र तथा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
अकादमी के उन विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया जो यहां से स्कूली शिक्षा पूरी करके उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छी नौकरी कर रहे हैं और समाज में अपना नाम पहचान बनाए हुए हैं। उन्हें भी विशेष अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बीच प्रधानाचार्या सलोनी डूमरा की ओर से गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी की उपलब्धियों और आगामी सत्र की योजनाओं पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि स्कूल की हर गतिविधि में भाग लेना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और सीखने की प्रक्रिया में कभी पिछड़ना नहीं चाहिए। शैक्षिक मूल्यांकन तो समय-समय पर हो रहा है लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के अनुशासन, संयम व व्यवहारिक ज्ञान को दर्शाता है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या गुरमीत कौर द्वारा विशेष अतिथि एवं अभिभावक गणों का तहे दिल से धन्यवाद किया गया।

प्रधानाचार्या सलोनी डूमरा एवं उप प्रधानाचार्या गुरमीत कौर द्वारा विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से वार्षिक समारोह के सफल आयोजन पर विशेष आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…