-मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके उन्हें जल्द लागू करे सरकार: सुखवंत सिंह चीमां
डबवाली
रिटायर्ड कर्मचारी संघ डबवाली की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुखवंत सिंह चीमां ने की। सबसे पहले रिटायर्ड कर्मचारियों ने पहलगाम में शहीद हुए सैलानियों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। आतंकियों के खात्मे के लिए भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का भी समर्थन किया गया। वहीं, रिटायर्ड हैड मास्टर सरदूल सिंह के निधन पर एवं पीजीटी गुरतेज सिंह के भानजे मनप्रीत सिंह के एक सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक देहांत पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधान सुखवंत सिंह चीमां ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों से संबंधित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा लगातार रिटायर्ड कर्मचारियों की कि जा रही अनदेखी पर चिंता व्यक्त की व जल्द मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूर आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनानी पड़ेगी।
ये है प्रमुख मांगें:
संघ के चेयरमैन निर्मल सिंह सुंधा व सचिव गुरतेज सिंह पीजीटी ने बताया कि संसद के पिछले दिनों संपन्न हुए बजट सत्र में सरकार ने लोकसभा में वित्त विधेयक पास करवाया है, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि आठवें वेतन आयोग का लागू होने से पूर्व सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को लाभ नहीं दिया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारियों की हरियाणा सरकार से मांग है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करते हुए लाभ दिया जाए। वर्तमान में पेंशनरज को मेडिकल भत्ते के रूप में 1000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं, महंगाई को देखते हुए मेडिकल भत्ता प्रति माह 3000 रुपये किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों व पैंशनरज को कैशलेस मैडिकल सुविधा देने की घोषणा की गई है, परन्तु अभी तक यह पूर्ण रूप से लागू नहीं की गई है। मांग है कि पैंशनरज के सभी बिमारियों के इलाज के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। हरियाणा सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों को 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 20 प्रतिशत बढ़ौतरी प्रदान करती है, जबकि पड़ौसी राज्य पंजाब में पैंशनरज को 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष व 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर हर बार मूल पैंशन में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी प्रदान करता है। हरियाणा सरकार भी पंजाब सरकार के अनुरूप यह लाभ प्रदान करें। कम्यूटीड पैंशन की कटौती 15 वर्ष तक की ही जा रही है, यह गणना जब ब्याज दर अत्यधिक थी, तब लागू की गई थी। कम्यूटीड पैंशन की कटौती 10 वर्ष 8 महीने तक ही की जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों को बजट उपलब्ध न होने की वजह से एलटीसी का लाभ नहीं मिल रहा है। एलटीसी के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाए।
ये रिटायर्ड कर्मचारी रहे उपस्थित:
बैठक में सलाहकार कालू राम मैहता, कैशियर उग्रसेन गर्ग, शविंद्र सिंह बराड़, सतीश कुमार, उपप्रधान रामप्रताप गोरीवाला, सुरजीत सिंह बरजोत, बलवंत सिंह ऑडिटर, गोपाल राम पटवारी, मोहन सिंह डबवाली, संगठन सचिव सुरजीत सिंह डबवाली, श्री राम पटवारी, जगरूप सिंह रोडवेज आदि रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।

