Home News Point श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लायंस क्लब सुप्रीम ने जल सेवा कर पुण्य कमाया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लायंस क्लब सुप्रीम ने जल सेवा कर पुण्य कमाया

0 second read
0
0
12
डबवाली
भारतीय संस्कृति में जलदान को एक अत्यंत पवित्र सेवा कार्य माना गया है। यह न केवल प्यासे को राहत देता है, बल्कि इसे पुण्य प्राप्ति का एक साधन भी माना जाता है। इसी पावन भावना को चरितार्थ करते हुए लायंस क्लब सुप्रीम ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कॉलोनी रोड पर ‘जल वितरण स्टॉल’ लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की । यह कार्यक्रम क्लब प्रधान आशीष मैहता व प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन इंद्रजीत गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस पुण्य कार्य में रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्विनी सचदेवा और जोन चेयरमैन लायन राकेश गोयल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और क्लब के इस सेवा भाव की सराहना की। क्लब सचिव लायन समर्थ चावला और क्लब ट्रेजरार लायन सुदेश वर्मा व पीआरओ गुरदीप कामरा ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर विपिन अरोड़ा, संजय कटारिया, पवन गर्ग, राजकुमार मिढा, डा. दीपक पाहूजा, विंकल मैहता व अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…