Home News Point लायंस क्लब अक्स डबवाली द्वारा द्वितीय वार्षिक ‘अक्स स्वरांजली संध्या का भव्य आयोजन, भक्तिरस और सांस्कृतिक आभा से सराबोर हुआ पंडाल

लायंस क्लब अक्स डबवाली द्वारा द्वितीय वार्षिक ‘अक्स स्वरांजली संध्या का भव्य आयोजन, भक्तिरस और सांस्कृतिक आभा से सराबोर हुआ पंडाल

7 second read
0
0
99

 

सजे कान्हा-राधा के रूप, गूंजे भजन और नृत्य, झूम उठा पूरा पंडाल

डबवाली- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लायंस क्लब अक्स द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में द्वितीय वार्षिक ‘अक्स स्वरांजली संध्या का भव्य आयोजन किया गया।। इसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता के रस में सरोबार कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजकीय कष्ट निवारण समिति सदस्य सतीश जग्गा, अग्रवाल सभा के प्रधान नसीब गार्गी, लायंस क्लब संगठन की निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कामरा, मुकेश कामरा, समाजसेवी अमृतपाल गर्ग और कमल अरोड़ा सहित अन्य विशिष्ट हस्तियों ने शंखनाद की मंगल ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलन से किया। पंडित मुरारी लाल के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान श्रीकृष्ण की आरती ने पूरे वातावरण को पवित्र बना दिया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. आशीष गर्ग और सचिव डॉ. प्रणव सचदेवा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों व श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। मंच संचालन का दायित्व मनीष गुप्ता ने प्रभावशाली अंदाज में निभाया, जिससे संध्या का माहौल और भी जीवंत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हें बालक-बालिकाओं ने राधा-कृष्ण व अन्य पात्रों का रूप धारण कर जब आगमन किया तो परिसर आध्यात्मिक माधुर्य से गूंज उठा। कान्हा को प्रिय मटकी की आकर्षक सजावट ने वातावरण को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया। भजन संध्या में संगरिया से आए मनोज अग्रवाल व सोनू मुंजाल, डबवाली से लवली गुप्ता, पूनम क्वात्रा, एमसी कृष्ण निराला, मोक्ष लाडला मोहित शर्मा और निमित गर्ग ने अपनी मधुर व सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया। उनकी आवाज और भावपूर्ण गायन ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया, जिससे हर कोई आत्मिक शांति और भक्ति भाव में खो गया। बाल कलाकारों की सजीव झलकियों ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। संस्कृति किड्स प्री-स्कूल, यूरो किड्स प्री-स्कूल, क्लारा पायनियर प्ले स्कूल, एमएचडी टॉडलर्स वर्ल्ड और अशोक वढेरा सरस्वती शिशु वाटिका के नन्हें-मुन्नों ने ऐसे मोहक मंचन किए कि कभी दर्शक भावुक हुए तो कभी तालियों और नृत्य में झूमने लगे।

निर्णायक मंडल में कमलेश कामरा, रश्मि अरोड़ा और श्वेता चावला ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। मटकी सजावट प्रतियोगिता में जेन्या सचदेवा प्रथम, ईशा बांसल द्वितीय और मान्या तृतीय स्थान पर रहीं। जन्माष्टमी वेशभूषा भक्ति श्रृंगार प्रतियोगिता की टॉडलर श्रेणी में ह्रदया ने प्रथम, रेयांश बंसल व मान्या सेठी ने द्वितीय तथा मनन बजाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस जूनियर श्रेणी में अथर्व प्रथम, यशस्वी द्वितीय और कुंश गोयल तृतीय रहे। बलविंदर औलख सिरसा, संदीप चौधरी, पार्षद सुनील जिंदल, पार्षद विकास शर्मा, सीए मनोहर ग्रोवर, सीए गोबिंद सिंगला, विजयंत शर्मा, राकेश कुमार, अरविंदर टोनू मोंगा, ऋषि मित्तल और संदीप चावला ने विजेताओं को सम्मानित किया। भाविका, शैरल गर्ग, अथर्व, सहर कौर, तनुष बंसल और आरूही ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर को भक्ति-भाव से सराबोर कर दिया। अंत में क्लब कोषाध्यक्ष देवांश गर्ग और कोनिक बांसल ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस अवसर पर डा. पी.आर. गोल्यान, डा. दिनेश सचदेवा, प्रेम सिंह सेठी, डा. परविंदर बराड़, अनिल गोयल, संजीव शाद, गुरदीप कामरा, राजेश जैन, डा. विकास गुम्बर, डा. अंशुल सचदेवा, डा. प्रशांत मेहता, डा. अश्विनी सचदेवा, दर्शन सिंगला, रवि मोंगा, इकबाल शांत, सतपाल महाशा, मोहित शर्मा, सुनील यादव, सुदेश आर्य और जतिन मिढा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। क्लब के सक्रिय सदस्य शुभम लूना, सतीश गर्ग, धीरज गर्ग, रणजीत सिंह सावंतखेड़ा, कमलकांत दुरेजा, लक्की गुप्ता, अमन बंसल, उमेश जिंदल, दीपक सिंगला, डॉ. ऋषभ मित्तल, कुणाल गर्ग, एन.के. रामावत, नवदीप गर्ग, प्रिंस सेठी, रोहित गर्ग, अभय सूर्या, आशीष सिंगला और लोकेश बंसल ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।यह संध्या जन्माष्टमी पर्व की भक्ति और उत्सवधर्मिता को ऐसी स्मृतियों में बदल गई, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। साथ ही, इस आयोजन ने क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…