Home News Point हरियाली संकल्प’ के तहत लायंस क्लब डिलाइट ने शहर में रोपित किए 101 पौधे

हरियाली संकल्प’ के तहत लायंस क्लब डिलाइट ने शहर में रोपित किए 101 पौधे

2 second read
0
0
68

प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने व  समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है यह अभियान: प्रांतपाल विशाल वढेरा
मंडी डबवाली
लायंस संगठन के हरियाली संकल्प के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लायंस क्लब डिलाइट द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर कुल 101 पौधे रोपित किए गए। इस पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और भावी पीढ़ियों के लिए शुद्ध वातावरण सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत राम लीला मैदान में 31 पौधे लगाए गए जबकि मालवा बाइपास रोड पर 20 पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त गांव डूमवाली में टावर के पास 50 पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया गया। इस प्रकार कुल 101 पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लायंस क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इन नव-रोपित पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। इस मुहिम के दौरान  लायंस क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रांतपाल लायन विशाल वढेरा, प्रथम प्रांतपाल लायन संजय गांधी, द्वितीय प्रांतपाल लायन महेश बंसल, प्रांतीय महासचिव डॉ. शमिंदर मिगलानी, रीजन चेयरमैन लायन डॉ. अश्विनी सचदेवा, जोन चेयरमैन लायन राकेश गोयल, अध्यक्ष लायन पंकज मेहता (पिंचू), सचिव लायन मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन परम धुन्ना और पी.आर.ओ. लायन अनिल सिंगला शामिल थे। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव डा. मिगलानी ने कहा कि लायंस क्लब डिलाइट का यह पौधारोपण अभियान प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने व  समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
इस प्रकल्प को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मुकेश गोयल, लायन पंकज मेहता, लायन सुशील मेहता, लायन तरुण शर्मा, लायन अमित टक्कर, लायन निखिल मेहता, लायन डॉ. सुनील नंदकानी, लायन सुनील रहेजा, और लायन ऋषि पपनेजा ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…