–इस वर्ष को ‘अक्स गौरवगाथा: दो दशकों की सेवा व साधना’ के तौर पर मनाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक सिंगला द्वारा ईश वंदना के मंगलाचरण से हुआ।
डबवाली
लायंस क्लब अक्स का अधिष्ठापना एवं सदस्यता प्रवेश कार्यक्रम निजी होटल के सभागार हाल में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। लायंस संगठन के निवर्तमान प्रांतीय प्रशासक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश जग्गा ने अधिष्ठापना एवं अभिन्यास अधिकारी के रूप में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों- डा. आशीष गर्ग को अध्यक्ष, डा. प्रणव सचदेवा को महासचिव एवं दिवांश गर्ग को कोषाध्यक्ष पद तथा संपूर्ण निदेशक मण्डल को विधिपूर्वक उनके दायित्वों पर अधिष्ठापित किया। साथ ही नए सदस्य लोकेश बांसल, अभय सूर्या एवं आशीष सिंगला को औपचारिक रूप से क्लब की सदस्यता प्रदान करते हुए लायंस क्लब अक्स के सदस्य रोस्टर में सम्मिलित किया।
लायंस क्लब अक्स का अधिष्ठापना एवं सदस्यता प्रवेश कार्यक्रम निजी होटल के सभागार हाल में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। लायंस संगठन के निवर्तमान प्रांतीय प्रशासक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश जग्गा ने अधिष्ठापना एवं अभिन्यास अधिकारी के रूप में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों- डा. आशीष गर्ग को अध्यक्ष, डा. प्रणव सचदेवा को महासचिव एवं दिवांश गर्ग को कोषाध्यक्ष पद तथा संपूर्ण निदेशक मण्डल को विधिपूर्वक उनके दायित्वों पर अधिष्ठापित किया। साथ ही नए सदस्य लोकेश बांसल, अभय सूर्या एवं आशीष सिंगला को औपचारिक रूप से क्लब की सदस्यता प्रदान करते हुए लायंस क्लब अक्स के सदस्य रोस्टर में सम्मिलित किया।

सभा में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित हुआ कि क्लब अपनी स्थापना के 20 वर्षों की सम्मानजनक यात्रा पूर्ण कर 21 वर्ष में प्रवेश कर रहा है, अत: यह वर्ष ‘अक्स गौरवगाथा: दो दशकों की सेवा व साधना’ के रूप में मनाते हुए विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस समारोह का सबसे बड़ा क्षण वह था जब 200 से अधिक देशों में लगभग 50000 शाखाओं और 13.50 लाख सदस्यों के साथ कार्यरत विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेवा संस्था अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब्स संगठन द्वारा प्रेषित अंतरराष्ट्रीय सम्मान डबवाली के तीन वरिष्ठ लायन सदस्यों को प्रदान किया गया।
क्लब के संस्थापक एवं प्रांतीय पदाधिकारी सतीश जग्गा को अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से प्रेषित अत्यंत प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सर्टिफिकेट एवं ग्रैंड मास्टर सम्मान प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया, जो संगठन में विशेष प्रशासनिक नेतृत्व एवं उल्लेखनीय सेवाभाव के लिए दिया जाता है। निवर्तमान संभागीय अध्यक्ष अरविंदर मोंगा एवं क्लब अध्यक्ष डा. आशीष गर्ग को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानचिह्न से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब अक्स के साथ-साथ यह इलाके के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है कि 13.50 लाख से अधिक लायन सदस्यों में से चुने गए यह तीनों सदस्य डबवाली के हैं और लायंस क्लब अक्स के माध्यम से वैश्विक मंच पर सम्मानित हुए हैं।
साथ ही, अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब्स संगठन के बहु-प्रांतीय मंडल, जिसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर तथा लेह-लद्दाख की 1200 से अधिक शाखाएं एवं 30,000 से अधिक सदस्यगण सम्मिलित हैं- की ओर से लायंस क्लब अक्स को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रकल्प पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इस प्रतिस्पर्धी मंच पर यह सम्मान मिलना क्लब की सेवा निष्ठा, सामाजिक योगदान और दृढ़ संकल्पना का स्पष्ट प्रमाण है। प्रांतीय संगठन द्वारा विशेष उपाधियों भी प्रदान की गई। पूर्व प्रांतीय प्रशासक के रूप में उल्लेखनीय कार्यों और संगठन में दीर्घकालिक योगदान हेतु सतीश जग्गा को ‘प्रांतीय धरोहर की उपाधि दी गई। अपने कार्यकाल में प्रभावशाली नेतृत्व और सेवा प्रकल्पों की उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु ऋषि मित्तल को ‘उत्कृष्ट अध्यक्ष तथा मनीष गुप्ता को ‘अद्वितीय सेवा प्रकल्प अधिकारी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर क्लब सदस्य धीरज गर्ग की सुपुत्री अदिति को देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था आईआईटी कानपुर में चयन हेतु तथा सुश्री खुशी जग्गा को विधि शिक्षा के सर्वोच्च संस्थानों में से -एक नालसार विश्वविद्यालय, हैदराबाद में प्रवेश पाने के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान प्रदान किया गया
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि मित्तल एवं महासचिव कमलकांत दुरेजा ने अपने कार्यकाल की सारगर्भित रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभा ने करतल ध्वनि के साथ स्वीकारते हुए, उनके नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों हेतु हृदय से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक सिंगला द्वारा ईश वंदना के मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात आशीष सिंगला ने संस्था के उद्देश्य और आदर्शों का पठन किया। मां भारती को समर्पित राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष संदीप चावला ने उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन में रणजीत सिंह सावंतखेड़ा, धीरज गर्ग, उमेश जिंदल, एन. के. रामावत, कमल सचदेवा, दीपक सिंगला, नवदीप गर्ग, अमन बांसल, कोनिक बांसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
–tothepointshaad

