– ‘अक्स गौरवगाथा’ थीम के साथ सेवा के तीसरे दशक में किया प्रवेश
डबवाली
प्रमुख संस्था लायंस क्लब अक्स ने वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 13 विशिष्ट समितियों का गठन कर सेवा कार्यों को नई दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया है। ‘अक्स गौरवगाथा-सेवा और साधना के दो दशक’ थीम पर चलते हुए लायंस क्लब अक्स ने सेवा के तीसरे दशक में प्रवेश करते हुए समाज सेवा, सहभागिता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई है।
क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. आशीष गर्ग ने अक्स संस्थापक व मुख्य प्रशासक सतीश जग्गा की अध्यक्षता में गठित नामांकन समिति से व्यापक विमर्श के उपरांत विविध पदों पर योग्य प्रतिनिधियों की नियुक्तियां की और साथ ही सेवा कार्यों को लक्षित एवं समर्पित स्वरूप देने हेतु विभिन्न समितियों का सृजन भी किया। क्लब सचिव डा. प्रणव सचदेवा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में मनीष गुप्ता को पुन: प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका में नियुक्त किया गया है। विभिन्न प्रशासनिक, विधिक और प्रोजेक्ट-संबंधी आयामों की बागडोर संदीप चावला, अरविंदर सिंह मोंगा, रणजीत सिंह, संजय मिढा और ऋषि मित्तल को बतौर अक्स निदेशक सौंपी गई है। क्लब की परिचालन गतिशीलता सुनिश्चित करने हेतु शुभम लूना तथा सतीश गर्ग को उपाध्यक्ष, देवांश गर्ग को कोषाध्यक्ष, कमल अरोड़ा को सह-सचिव, कोनिक बंसल को सह-कोषाध्यक्ष, दीपक सिंगला को एपीआरओ, धीरज गर्ग को प्रोटोकॉल प्रमुख तथा कमलकांत दुरेजा को संभागीय संगठन का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सेवा की गहराई को विविध समाजोपयोगी क्षेत्रों तक विस्तार देने हेतु गठित 13 समितियां, क्लब की दीर्घ दृष्टि का सशक्त प्रतिबिंब हैं। इन समितियों के माध्यम से संगठनात्मक संरचना को लक्ष्य आधारित, सहभागी और जवाबदेह बनाया गया है। अक्स सदस्यता, चुनाव, नामांकन एवं सहभागिता समिति का संचालन क्लब संस्थापक सतीश जग्गा करेंगे, जिनका साथ संदीप चावला, अरविंदर सिंह मोंगा, ऋषि मित्तल और डॉ. आशीष गर्ग देंगे। क्लब की आंतरिक पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु संचालन एवं अनुशासन समिति का नेतृत्व लायन संदीप चावला कर रहे हैं, जिनके साथ रणजीत सिंह, सतीश गर्ग, धीरज गर्ग और लक्की गुप्ता हैं।
सेवा प्रकल्पों की योजना, समन्वय और प्रभाव विश्लेषण हेतु गठित प्रकल्प समन्वय एवं प्रभाव मूल्यांकन समिति की कमान रणजीत सिंह के हाथों में है, साथ कमलकांत दुरेजा, कमल अरोड़ा और कोनिक बंसल रहेंगे। सदस्यों के पारिवारिक सशक्तिकरण और आंतरिक सामूहिकता को बढ़ावा देने हेतु पारिवारिक संवाद एवं प्रतिभा मंचन समिति का नेतृत्व अरविंदर सिंह मोंगा करेंगे, जिनका सहयोग धीरज गर्ग, अमन बंसल, नवदीप गर्ग और लोकेश बंसल करेंगे ।
अक्स सम्पूर्णा नारी सशक्तिकरण समिति, क्लब की सबसे प्रेरक पहलों में से एक है। ममता जग्गा के सानिध्य तथा डा. रजनी गर्ग के नेतृत्व में प्रिया गर्ग, इशू सचदेवा, प्रियंका गुप्ता सहित क्लब की महिला विंग की सभी सदस्य नारी सशक्तिकरण तथा बाल कल्याण का कार्य करेंगी।
अक्स उत्थान केंद्र समिति (स्थायी प्रकल्प) का उद्देश्य वंचित बालकों के लिए शिक्षा, नैतिक मार्गदर्शन एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस समिति में रत्ना कोछड़, उमेश जिंदल, एन.के. रामावत और राहुल धमीजा कार्य करेंगे। अक्स प्रकृति संरक्षण संवर्धन समिति शुभम लूना के नेतृत्व में प्रिंस सेठी, कुणाल गर्ग और सुनील मेहता के सहयोग से हरियाली और जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेगी।
अक्स आशीर्वाद सामूहिक विवाह महाप्रकल्प समिति क्लब संस्थापक सतीश जग्गा के सानिध्य में कार्य करेगी, उसका संचालन ऋषि मित्तल करेंगे तथा अरविंदर मोंगा, संदीप चावला, रणजीत सिंह, शुभम लूना और सतीश गर्ग समन्वयक के तौर पर इस महाप्रकल्प में अपनी सेवाएं देंगे। आरोग्य चेतना समिति द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल कैंप और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसका संचालन डा. ऋषभ मित्तल, संजय मिढा , रोहित गर्ग, कुणाल गर्ग और आशीष सिंगला करेंगे। अक्स अन्नपूर्णा एवं जीव सेवा समिति का कार्यक्षेत्र जरूरतमंदों को पोषण तथा पशु-पक्षियों की देखभाल के संदर्भ में कार्य करना है, जिसमें लक्की गुप्ता, मनीष गुप्ता, रोहित गर्ग और सरबजीत अनेजा योगदान देंगे। खेलकूद एवं सेहत जागरूकता समिति, फिटनेस और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए ऋषि मित्तल, उमेश जिंदल, कमल अरोड़ा और अभय सूर्या के साथ कार्य करेगी।
अक्स प्रतिभा संवर्धन एवं प्रोत्साहन समिति, युवाओं को मंच प्रदान करने का संकल्प लिए सतीश जग्गा, मनीष गुप्ता, संजय मिढा और अमन बंसल के साथ इस वर्ष अक्स गौरवगाथा थीम पर कार्य करेगी। डिजिटल सम्पर्क एवं प्रचार समिति में अरविंदर मोंगा, कमलकांत दुरेजा, कोनिक बंसल और दीपक सिंगला क्लब की गतिविधियों को सामाजिक मंचों और दस्तावेजों में दर्ज करने हेतु कार्य करेंगे।
पीआरओ मनीष गुप्ता ने बताया कि इन सभी समितियों का समन्वय, प्रगति मूल्यांकन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु त्रैमासिक प्रशासनिक समन्वय बैठकें सभी समिति प्रमुखों के साथ आयोजित की जाएंगी। उम्मीद है कि नई टीम ‘अक्स गौरवगाथा’ के तहत उत्साह, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ेगी।