Home News Point लायंस क्लब डिलाइट ने शिक्षक दिवस पर लगाए 6 सामाजिक प्रकल्प, 51 अध्यापकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब डिलाइट ने शिक्षक दिवस पर लगाए 6 सामाजिक प्रकल्प, 51 अध्यापकों को किया सम्मानित

2 second read
0
0
135

जीवन में अध्यापक की विशेष भूमिका रहती है। अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर समाज व देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान देता है। :-संस्थापक डा. शमिंद्र मिगलानी


डबवाली:-लायंस क्लब डिलाइट ने संस्थापक डा. शमिंद्र मिगलानी व प्रधान राकेश गोयल के आह्वान पर शिक्षक दिवस राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 6 अलग-अलग प्रकार के सामाजिक प्रकल्प लगाकर मनाया। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधा कामरा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लॉयन अमित गगनेजा, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष लॉयन मुकेश कामरा, रीजन चेयरमैन लॉयन सुशील गोयल व लॉयन मदन मैहता विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ मनोज शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

इसके बाद डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें 250 बच्चों के दांतों की जांच की गई। साथ ही उन्हें दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया। दंत जांच का कार्य चीफ कोऑर्डिनेटर डेंटल सर्विसेज डा. अश्वनी सचदेवा, डा. सुनील नंदकानी, डा. परविंद्र बराड़ व डा. रमनप्रीत बराड़ ने किया। बच्चों में टुथ ब्रश व पेस्ट भी वितरित किए गए।
इसके बाद बच्चों ने क्लब द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपीटिशन, पीस पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन में बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इनमें निर्णायक की भूमिका डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधा कामरा, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लॉयन अमित गगनेजा व रीजन चेयरमैन लॉयन सुशील गोयल ने निभाई। मुख्य कार्यक्रम में स्कूल के 51 अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्य अध्यापकों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर संबोधन के दौरान क्लब संस्थापक एवं चीफ कोऑर्डिनेटर डा. शमिंद्र मिगलानी ने कहा कि जीवन में अध्यापक की विशेष भूमिका रहती है। अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर समाज व देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान देता है। अंत में कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। क्लब प्रधान राकेश गोयल ने सभी का धन्यवाद किया। मंच का कुशल संचालन पंकज मैहता पिंचू ने किया। इस मौके पर सचिव विशाल सिंघल, कैशियर परम धुन्ना, उप प्रांतपाल मुकेश गोयल, सुशील मैहता, सुनील रहेजा, अनिल सिंगला, निखिल मैहता, सुरेश नागपाल, कर्ण सहदेव, सचित अरोड़ा, स्कूल प्रिंसिपल बलराज सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…