Home News Point लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट का बेहतरीन आयोजन

लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट का बेहतरीन आयोजन

0 second read
0
0
80
डबवाली
हर साल की तरह इस साल भी  लायंस क्लब सुप्रीम ने अपने प्रमुख सामाजिक कार्यक्रमों में से एक ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट का बेहतरीन आयोजन स्थानीय लेबर चौक में किया। ईश्वर की प्रार्थना कर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया।
इस सम्बन्ध में लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष इंद्रजीत गर्ग व आशा गर्ग के नेतृत्व में 1000 से अधिक मजदूर वर्ग के लोगों, बच्चों, बुजुर्गोंको ब्रेड पकोड़ा और चाय वितरित की गई।
प्रोजेक्ट चेयरमैन विपन अरोड़ा, किरण अरोड़ा, राजेश मोंगा, सावी मोंगा, पवन गर्ग, पंकज गर्ग ने सेवा भाव के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर डॉ. विनय सेठी (सचिव), डॉ. नीरजा सेठी, आशीष मेहता (कोषाध्यक्ष), कनुप्रिया मेहता, सुपर्णा चुघ, डॉ. लोकेश्वर वधवा, अमरीक सिंह, संजय कटारिया, राज मिढ़ा, डॉ. अश्वनी सचदेवा, डॉ स्वाति सचदेवा, पिंकी गुप्ता,रवि मोंगा, संजीव शाद, संजय मेहता, मनोज शर्मा, राजेश जैन, सुमित मिढ़ा,नरेश सेठी मौजूद रहे।सभी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए  अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…