Home News Point लायंस क्लब सुप्रीम ने चलाया अभियान वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

लायंस क्लब सुप्रीम ने चलाया अभियान वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

0 second read
0
0
87
डबवाली
सर्दी में धुंध बढ़ने के कारण हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा प्रधान इंद्रजीत गर्ग की अध्यक्षता में वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने सिल्वर जुबली चौक के नजदीक सिरसा रोड पर पड़ाव लगाकर वहां सड़क से गुजरने वाले वाहनों खासकर ट्रैक्टर ट्रालियों, फीटर रेहडों व अन्य वाहनों को रोककर रिफलेक्टर लगाए व चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान के इस पहले चरण में करीब ५०० रिफलेक्टर विभिन्न वाहनों पर लगाए गए।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम विशेष तौर पर पहुंची व वाहनों पर रिफलेक्टर लगा कर अभियान का शुभारंभ किया। राजकुमार ने कहा कि धुंध के इस मौसम में वाहनों के दोनों और रिफलेक्टर लगे होना बहुत जरुरी है। इससे विजिबिल्टी कम होने के बावजूद दूर से वाहन नजर आने लगता है और हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने अभियान चलाने के लिए लायंस क्लब सुप्रीम व शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं की प्रशंसा की। इससे पहले लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष आशीष मैहता ने रिफलेक्टर लगाने के अभियान व क्लब की अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमोंकी जानकारी देकर उनकी पालना करने का आह्वान किया गया ताकि हादसों से बचा जा सके। प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. लोकेश्वर वधवा व अमन चुघ ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।
पीआरओ  समर्थ चावला ने बताया कि इस मौके पर शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे व वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर डा. अश्वनी सचदेवा, गुरदीप कामरा, समाजसेवी राजेश जैन काला, संजय मैहता, विंकल मैहता, अशोक सिड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…