Home News Point अक्स ने सड़क सुरक्षा दिवस मनाकर किया नववर्ष का आगाज

अक्स ने सड़क सुरक्षा दिवस मनाकर किया नववर्ष का आगाज

1 second read
0
1
78
वर्ष 2022 में 4.61 लाख दुर्घटनाएं में 1.69 लाख ने जान गवा दी, हर 3 मिनट में 1 व्यक्ति काल का ग्रास बन जाता है: सतीश जग्गा
डबवाली
अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब अक्स द्वारा नव वर्ष-2025 के प्रथम दिन का आगाज सड़क सुरक्षा दिवस मना कर किया गया। इसके तहत बुधवार सुबह बिश्नोई धर्मशाला के समीप नेशनल हाईवे पर करीब 500 वाहनों के पीछे निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर राजकुमार और उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए सीट बेल्ट, हेलमेट तथा स्पीड लिमिट के अनुसार चलने की हिदायत दी गई। क्लब के प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि जो वाहन चालक नियमानुसार सीट बेल्ट हेलमेट आदि लगाए हुए थे उन्हें चॉकलेट भेंट कर अक्स सदस्यों ने उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहने का आह्वान किया। अनेक राहगीर भी अपने घरों में खड़े वाहनों के लिए संस्था से निशुल्क रिफ्लेक्टर लेकर गए। इस अवसर पर वाहनों में सवार लोगों के लिए चाय व ब्रेड पकोड़े का लंगर भी लगाया गया।

क्लब प्रधान ऋषि मित्तल की अध्यक्षता तथा संगठन के संभागीय अध्यक्ष अरविंदर सिंह मोंगा की उपस्थिति में लायंस संगठन के प्रांतीय प्रशासक तथा अक्स संस्थापक सतीश जग्गा ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आंकडों सहित जानकारी  देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में 4.61 लाख दुर्घटनाओं में 1.69 लाख ने जान गवा दी व 4 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि  भारत में सड़क दुर्घटनाओं के ये आंकड़े बहुत डराने वाले हैं। एनसीआरबी और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के आंकड़ों का अगर हम विश्लेषण करें तो पाते हैं कि देश में हर 3 मिनट में 1 व्यक्ति सड़क हादसों में जान गंवा रहा है जबकि 53 दुर्घटनाएं हर घंटे में हो रही है। चिंता की बात ये है कि सड़क दुर्घटनाएं सरकारी कोशिशों को धत्ता बताते हुए हर साल बढ़ रही हैं, वर्ष 2020 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 138383 थी, जबकि 2021 में ये आंकड़ा 153972 था और 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 168491 पर पहुंच गया।
इससे पहले अक्स सचिव कमलकांत दुरेजा, प्रकल्प अधिकारी धीरज गर्ग व एनके रमावत ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष लक्की गुप्ता ने प्रकल्प में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। अलग-अलग टीमों में शामिल क्लब सदस्यों संदीप चावला, शुभम लूना, रणजीत सिंह सांवतखेड़ा, डॉ आशीष गोल्यान, कमल सचदेवा, कोनिक बांसल, विकास कालुआना, प्रिंस सेठी, संजय मिढ़ा, मा. नमन सचदेवा, मा. निमित गर्ग व मा. जयविन दुरेजा ने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए। वहीं, डा. प्रणव सचदेवा, कुणाल गर्ग व नवदीप गर्ग डा. ऋषभ मित्तल,  अमन बांसल, रोहित गर्ग, देवांश गर्ग, ने लंगर सेवा में समर्पण भाव से सेवा करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया। इस अवसर पर कांस्टेबल पंकज शर्मा, होमगार्ड विक्रम कुमार व अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस प्रकल्प में भरपूर सहयोग किया। क्लब द्वारा सहयोग करने के लिए पुलिस अधिकारियों व अन्य महानुभावों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…