7 second read
0
0
32

 

-बच्चों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते जैसे त्यौहारों के महत्व से अवगत कराना अति आवश्यक: डिपंल मिढ़ा

 

डबवाली – मॉडर्न मॉन्टेसरी स्कूल में राखी के पावन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय समिति के सदस्य अंकुर मिढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रतियोगिताओं की पहली श्रृंखला में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ‘राखी मेकिंगÓ प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में सभी अभिभावकों ने बड़े उत्साह से अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रवृत्ति का प्रदर्शन करते हुए सुंदर राखियां बनाईं । इस प्रतियोगिता के टॉप-5 में जगह बनाने वालों में श्रीमती रेनू (जसु, कक्षा 1), चंचल (जान्हवी, कक्षा 2), पूजा (दीक्षा, कक्षा 2), और पायल (हितांशी, कक्षा 3) शामिल थीं।

प्रतियोगिताओं की दूसरी श्रृंखला में ‘बहन-भाई के पावन प्रेम पर आधारितÓ कविता-गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 के बच्चों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में छात्र यसमीन(श्री तरुण कुमार) ने बाजी मारी और नैना व वंशिका ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

तीसरी श्रृंखला में कक्षा 6 और 7 के बच्चों के लिए ‘राखी की थाली सज्जाÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें बच्चों ने हस्त-निर्मित थालियां बड़े ही सुंदर तरीके से तैयार कीं। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 के सात्विक, नायरा, दीपांशी और जसमीन तथा कक्षा 7 के हिमांशी, खुशनूर और आरव ने टॉप-7 में अपनी जगह बनाई ।

निर्णायक की भूमिका प्रिंसिपल डिम्पल मिढ़ा, वाइस प्रिंसिपल राजीव अनेजा और विद्यालय कोऑर्डिनेटर अवनिका मिढ़ा ने निभाई । इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डिपंल मिढ़ा ने कहा कि वर्तमान समय में गिरते हुए नैतिक मूल्यों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बच्चों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते जैसे त्यौहारों के महत्व से अवगत कराना अति आवश्यक है । उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और यदि हम उन्हें इन रिश्तों का महत्व बताएंगे, तभी वे रिश्तों की कद्र करते हुए भारतीय संस्कृति की पहचान को जीवित रख पाएंगे। यह बेहद जरुरी इसलिए है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहें और नैतिक मूल्यों को संजोकर रखें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…