Home News Point निष्काम के दो वर्ष पूरे होने की खुशी में ‘प्रथम लोहड़ी पर्व व परिवार मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया

निष्काम के दो वर्ष पूरे होने की खुशी में ‘प्रथम लोहड़ी पर्व व परिवार मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया

18 second read
0
0
77

पिछली रात एक निजी रैस्टोरैंट में शहर की अग्रणी संस्था निष्काम की महिला शाखा की ओर से निष्काम के दो वर्ष पूरे होने की खुशी में ‘प्रथम लोहड़ी पर्व व परिवार मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया.सबसे पहले आये हुये अतिथियों का वंदना वशिष्ट व सुनीता अरोड़ा ने तिलक लगा कर स्वागत किया.कमलेश कामरा, मोनिका ग्रोवर,अंजु कटारिया व चंचल अरोड़ा ने वंदे मातरम से शुरआत के बाद महिला अध्यक्ष कमलेश कामरा ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया.इसके बाद मिनाक्षी चुघ ने अपने खूबसूरत अंदाज में अंताक्षरी खिलाई जिसमें अंजू कटारिया-सन्नी कटारिया,पूजा वढेरा-राजीव वढेरा व अंजु नंदकानी-सुनील नंदकानी की टीमों ने भाग लिया इसमें हॉल में बैठे सभी पचास लोगो नें पूरा आनंद लिया इसके उपरान्त कप्पल डांस प्रतियोगिता हुई जिसमें सीमा वर्मा- सुदेश वर्मा,मंजु मोंगा-प्रवीन मोंगा,रानी भंडारी-नवराज भंडारी व रश्मि अरोड़ा-नवदीप अरोड़ा की टीमों ने भाग लिया. फिर बारी आई राजीव वढेरा की उन्होंनें रामायण पर आधारित प्रश्न पूछे अनूठे अंदाज से और पांच विजेताओं सुभाष चंद्र गुप्ता,प्रवीन मोंगा,अंजु कटारिया, राजेन्द्र गर्ग व मिनाक्षी चुघ को मिनाक्षी जैन जी ने अपनी ओर से गिफ्ट दे कर सम्मानित किया.सभी पहुँचे हुये कप्पल पूजा वढेरा-राजीव वढेरा, रितु मेहता-राजेश मेहता,
सरिता गुप्ता-सुभाष चंद्र गुप्ता,मंजु मोंगा-परवीन मोंगा,
रश्मि अरोड़ा-नवदीप अरोड़ा,मोहिनी ग्रोवर-सतभूषण ग्रोवर,
रानी भंडारी-नवराज भंडारी,अंजु कटारिया-सन्नी कटारिया,
अंजु नंदकानी-सुनील नंदकानी,सीमा वर्मा-सुदेश वर्मा,
अनिता वधवा-राजेश्वर वधवा,सरोज पपनेजा-वेद पपनेजा,
रीटा जुनेजा-निर्मल जुनेजा,चंचल अरोड़ा-यश अरोड़ा,
मिनाक्षी चुघ-सतीश चुघ,किरण बाला गर्ग-राजेन्द्र गर्ग,
सोनिया सेठी-पवन सेठी,मीनाक्षी जैन-इंद्र जैन,
सुनिता सचदेवा-राजेश सचदेवा,वंदना वशिष्ठ-राजन वशिष्ठ व मोनिका ग्रोवर-मनोहर ग्रोवर को महिला अध्यक्ष कमलेश कामरा व संस्थापक कृष्ण कामरा निराला ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.अंत में पंजाबी गिद्धे में तो लगभग सभी ने भाग लेकर धूम मचा दी.कार्यक्रम की इस कड़ी में सभी ने सनैक्स,कोल्ड ड्रिंक व कॉफी का आनंद लिया.
राष्ट्रीय गाण अनिता वधवा,बिट्टु टेलर,वंदना वशिष्ट,उषा कोचर,सुनीता अरोड़ा व रानी भंडारी ने गा कर कार्यक्रम के पहले दौर की समाप्ति की.

इसके बाद आऊटडोर में लोहड़ी जलाई गई,रेबड़ियां,गज्जक व मूंगफली बाँटी गई और सभी ने धमाल करके इस कार्यक्रम को यादगार शाम बना दिया.
पूरे कार्यक्रम के दौरान के के निराला ने सूत्रधार की भूमिका निभाई. जब जब लगा कि कार्यक्रम कुछ धीमा हो रहा है तो वो आये और अपनी प्रसंतुतियों से रंग जमा गये.लज़ीज डिनर से कार्यक्रम की समाप्ति हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…