Home News Point राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर नवप्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली में सैमीनार कम वर्कशॉप का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर नवप्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली में सैमीनार कम वर्कशॉप का आयोजन

0 second read
0
0
65

डॉ रीति मल्होत्रा (रिसोर्स पर्सन सीबीएसई) ने अपने अनूठे रोचक व अंदाज से उपस्थित  अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विद्यालयों में लागू होने जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लिए नव प्रगति सी सै स्कूल डबवाली के प्रबंधन द्वारा अपने आडिटोरियम में अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली से डॉ रीति मल्होत्रा (रिसोर्स पर्सन सीबीएसई) व उनके सहयोगी अजय कुमार को आमंत्रित कर एक सैमीनार का आयोजन करवाया।


इस सैमीनार में उन्होंने प्रथम सैशन में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नई नीति फुली एक्टीविटीज और स्किल्स बेसड है, इसमें नैशनल करिकुलम फ्रेम वर्क पर बहुत अच्छा कार्य किया गया है।शिक्षा के पहले डिजाइन माडल को बदल कर 5+3+3+4 के पैटर्न पर रखा गया है, इसी तरह ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन को इंटेग्रेटेड कोर्स में बदलाव कर प्रोफैशनल व सकिलड बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अब विद्यार्थी पहले जैसे नहीं रहे सोशल मीडिया मोबाइल व इंटरनेट के इस युग में बच्चे अपडेट रहने लगे हैं, हम सब शिक्षकों को अपडेट होना बहुत जरूरी है, बच्चे आपको गुगल सर्च कर प्रश्न करने वाले हैं उनकी हर कवैरी को शांत करने से ही वे हमे रैकेग्नाइज करेंगे इस लिए भी अब हमारी अपडेशन जरूरी हो गयी है। बरेक के बाद दूसरे सैशन में उन्होंने प्रोजैक्टर के माध्यम से कुछ एक्टिविटीज स्वयं भी करके दिखाई व बहुत सारी एक्टीविटीज सभी अध्यापकों से भी करवाईं,उन्होंने शिक्षक की बाडी लैंग्वेज पर भी प्रकाश डाला व चाईल्ड साइकोलॉजी को भी समझाने का प्रयास किया। हम नये युग में नये प्रशिक्षण लेकर शिक्षण प्रक्रिया को कैसे सुगम बना सकते हैं इसके कुछ गुर भी दिये।
डॉ वेदप्रकाश भारती ने भी शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रिया में आज के परिवेश में और शिक्षा नीति के लागू होने पर भविष्य में बच्चों और माता पिता द्वारा आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनका समाधान कैसे निकालना है इस पर कुछ टिप्स दिए, एक शिक्षक को ज्ञान से भरा हुआ पूर्ण आत्मविश्वासी होना पड़ेगा तभी वह कुशल व निपुण अधयापक बन पाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य चंद्र कांता वाइस प्रिंसिपल बलजिंदर कौर मोटिवेशनल स्पीकर व एंकर संजीव शाद के साथ विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था।इस सैमीनार का मंच संचालन मैम अमनदीप व गुंजीत कौर ने बाखूबी निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…