Home News Point विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन “अपने हाथों से काम करने से विवेकशीलता व कर्मशीलता बढ़ती है”-डॉ भारती

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन “अपने हाथों से काम करने से विवेकशीलता व कर्मशीलता बढ़ती है”-डॉ भारती

2 second read
0
0
57

प्रत्येक वर्ष की तरह महान् वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कलाम की स्मृति में नव प्रगति सी सै स्कूल डबवाली के प्रांगण में विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों से विज्ञान,गणित, एस एस टी, लैंग्वेज,हस्त कला व चार्ट मेकिंग के विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न प्रकार के माडलों की एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इस प्रदर्शनी में लगभग 550 विद्यार्थियों ने एक माह के अपने कड़े परिश्रम से करंट टॉपिक्स पर वर्किंग और नॉन वर्किंग 316 माडल प्रस्तुत किए और 198 चार्ट बनाए।

इस बार विशेष बात यह रही कि स्टैंडर्ड 4th और 5th के विद्यार्थींयों ने भी माडल बनाने में दिलचस्पी दिखाई। इस प्रदर्शनी का आयोजन इस उद्देश्य से किया जाता है कि बच्चे प्रैक्टिकल वर्क करें व उनके मन मस्तिष्क में सभी विषयों के लिए दिलचस्पी व लग्न पैदा हो।

इस प्रदर्शनी के लिए तीन ग्रुप के विभिन्न विषयों के पांच ज़ोन बनाए गये, अलग-अलग विषयों में मुख्य तौर पर पहलगाम आतंकी हमले का माडल,आपरेशन सिंदूर, एयर इंडिया फ्लाईट बोइंग 787-8 क्रैश, डरिप इरिगेशन, इवैल्यूएशन आफ इंडिया फ्लेग, पोल्यूशन प्राब्लम,इडंस वैली सिविलाइजेशन, गुरु कुल शिक्षा,सत्ती प्रथा व योगासन,गरीन रैवलयुशन,वाटर डिसपैंसर,वाटर अलार्म, रीज़न आफ ग्लोबल वार्मिंग,माइक्रोस्कोप,लेज़र सिक्योरिटी अंडर सी टनल, स्मार्ट पैट्रोल पम्प,एसिड रेन, वर्किंग आटोमैटिक बलैरो गाड़ी और हाइड्रोक्लोरिक ब्रिज व ग्रीन हाउस इफैक्ट तथा वोटिंग मशीन तथा गणित व तीनों भाषाओं इत्यादि के माडल प्रमुख रहे।

साइंस ज़ोन के प्रमुख मैम शीनम लैक. फिजिक्स,गुंजीत लैक. बॉयलोजी, मैथ ज़ोन के लैक.पूजा, एकता अग्रवाल व दिलबाग सर, एस एस टी ज़ोन के मैम नीरज लैक.पोल साइंस व कर्मजीत हिंदी मिस्ट्रैस, लैंग्वेज ज़ोन के प्रमुख मैम बलजिंदर वाइस प्रिंसिपल व रेखा सोनी लैक. हिंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट के मैम एकता लैक. इकनॉमिकस व अमनदीप पंजाबी मिस्टैस, चार्ट मेकिंग के प्रमुख मैम रुचि शर्मा व नेहा शर्मा साइंस मिस्ट्रैस सभी ज़ोन प्रमुखों ने बच्चों का मार्गदर्शन करके उनको प्रेरित व उत्साहित किया। ‌‌पांचो ज़ोन से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान निर्धारित कर परिणाम बनाया गया, विजेताओं को बाल दिवस पर पुरुस्कृत किया जाएगा।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने इस ग्रैंड एग्जिबिशन का अवलोकन किया। बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से यह विद्यालय अक्सर प्रयासरत रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…