Home News Point जीसीडब्ल्यू सिरसा में हुआ ‘पंजाबी साहित सभा’ का गठन मुस्कान अध्यक्ष व ईशनजोत कौर सचिव निर्वाचित

जीसीडब्ल्यू सिरसा में हुआ ‘पंजाबी साहित सभा’ का गठन मुस्कान अध्यक्ष व ईशनजोत कौर सचिव निर्वाचित

4 second read
0
0
153

सिरसा: 29 अगस्त:
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा के संरक्षण व पंजाबी विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह के संयोजन में सत्र 2023-24 के लिए पंजाबी विषय से संबंधित विद्यार्थियों पर आधारित ‘पंजाबी साहित सभा’ का गठन किया गया। सामाजिक सरोकारों एवं समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर आधारित भाषण, गीत व कविता पाठ प्रतियोगिता के आधार गठित ‘पंजाबी साहित सभा’ की कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान को अध्यक्ष, आरज़ू को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशनजोत कौर को सचिव, अमनदीप कौर को सह-सचिव, बीए प्रथम वर्ष की यशिका को वित्त-सचिव व कमलदीप को संगठन सचिव चुना गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने ‘पंजाबी साहित सभा’ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुबारकबाद प्रदान करते हुए उपस्थितजन का आह्वान किया कि वह साहित्य का गहन अध्ययन करते हुए अपने जीवन अनुभव को व्यापक बनाएं। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पंजाबी भाषा एवं पंजाबी साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु यथा-संभव प्रयास करने व विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु प्रेरित किया। गठन उपरान्त पंजाबी साहित सभा की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 सितंबर को युग कवि पाश के जन्मदिन को कविता दिवस के रूप में मनाया जाएगा और 28 सितंबर को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन और विचारधारा से संबंधित वैचारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…