Home News Point पंजाबी साहित्य सभा ने वार्षिक समारोह में आठ शख्सियतों का सम्मान

पंजाबी साहित्य सभा ने वार्षिक समारोह में आठ शख्सियतों का सम्मान

0 second read
0
0
39

कवि दरबार में कवियों और गायकों ने बिखेरे कला के रंग

पंजाबी साहित्य सभा कालांवाली द्वारा स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल में पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा, पंजाबी लेखक संघ सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री, मालवा पंजाबी साहित्य सभा रामपुरा फूल के अध्यक्ष दर्शन सिंह प्रीतिमान, प्रगतिशील लेखक संघ सिरसा के अध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, नामधारी साहित्य सभा जीवन नगर के अध्यक्ष लखविंदर सिंह बावजा और सभा के कार्यक्रम संयोजक बलजीत बिट्टू मलकपुरा मौजूद रहे। इस अवसर पर सभा के प्रधान भूपिंद्र पन्नीवालिया ने कार्यक्रम में आए अतिथियों सहित सभी का स्वागत किया।


इस कार्यक्रम की शुरुआत मा. कुलदीप सिरसा के एक गीत के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंजाबी साहित्य सभा कालांवाली ने लोक गायक जगराज धौला को अवतार पाश यादगारी अवार्ड, पंजाबी लेखक दर्शन सिंह प्रीतिमान को शिव कुमार बटालवी यादगारी अवार्ड, पंजाबी लेखक डॉ. वीरपाल कौर कमल को माता अंग्रेज कौर सरा यादगारी अवार्ड, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान को मा. सुखदेव सिंह रतन यादगारी अवार्ड और पंजाबी अध्यापक मा. कुलवंत सिंह सिरसा को मा. उज्जल सिंह यादगारी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन चर्चा के संपादक एवं लेखक दर्शन सिंह ढिल्लों, रंगकर्मी संजीव शाद और पंजाबी कवि महिंद्र सिंह नागी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सत्र का संचालन मा. बूटा सिंह एवं संजीव शाद द्वारा किया गया।


इस मौके पर आयोजित कवि दरबार की शुरुआत भूपिंदर सरां के गीत से हुई। इसके बाद जगराज धौला, डॉ. वीरपाल कौर कमल, दर्शन ढिल्लों, वीरपाल कौर मान, डॉ. गुरप्रीत सिंधरा, दर्शन सिंह प्रीतिमान, प्रिंसीपल हरभगवान चावला, सुखराज मंडी कलां, सुरजीत सिरड़ी, हीरा सिंह सिरसा, महिंदर सिंह नागी, डॉ. बिकरजीत सिंह, रमनदीप मिठड़ी, करनैल सिंह अस्पाल, पूरन सिंह निराला, हरभजन सिंह राजा, नायब सिंह गिल, गुरदास सिंह पालना, सिकंदर सिद्धू, नवजोत कौर, केशव दत्त, मुख्तियार सिंह चठ्ठा, बलजीत बिट्टू, मा. सुरिंदरपाल सिंह, गुरतेज बराड़, दर्शन सिंह सिद्धु, रवीन्द्र रवि, गुरसेवक सिंह कमल, कुलविन्द्र सिंह पालना, भगवंत सिंह सेठी, हैरी हरमन, सुखदेव सिंह ढोट, अजायब सिंह जलालआना, जग्गा जगमालवालिया आदि ने अपनी रचनाए प्रस्तुत की। इस अवसर पर सभी कवियों को स्मृति चिन्ह एवं पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन मा. सुरिंद्रपाल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जगतार सिंह तारी, मा. अजमेर सिंह सरा, मा. गुरतेज सिंह सुखचैन, निर्मल सिंह तलवंडी साबो, स्वतंतर कौर, अमृत कौर, इंदरजीत कौर, मा. रवि सागर, मा. निर्मल सिंह सुखचैन, मनदीप मिंटा, दविंदर सिंह कलालवाला, भगवान दास, सुरजीत सिंह रैनू, जसवन्त कौर, जसपाल कौर, जगदीश सिंहपुरा, मक्खन सिंह प्रधान, मंजीत कौर आदि मौजूद थे। समारोह के अंत में सभा के कार्यक्रम संयोजक बलजीत बिट्टू मलकपुरा ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

श्री अरोड़वंश युवा मंच ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 102 मरीजों ने करवाई जांच

श्री अरोड़वंश सभा डबवाली द्वारा संचालित श्री अरोड़वंश युवा मंच द्वारा सभा प्रधान परमजीत सेठी…