Home News Point शिक्षाविद् डा. बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित पंजाबी पुस्तक ‘अजमेर सिंह औलख दा नाट संसार-बहुपरती मनुखी संबंध’ का विमोचन

शिक्षाविद् डा. बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित पंजाबी पुस्तक ‘अजमेर सिंह औलख दा नाट संसार-बहुपरती मनुखी संबंध’ का विमोचन

1 second read
0
1
331
स्व. अजमेर सिंह औलख के लेखन कार्यों व रचनाओं का सटीक विश्लेषण करती है यह पुस्तक: मनजीत कौर औलख

डबवाली
शिक्षाविद् डा. बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित पंजाबी पुस्तक ‘अजमेर सिंह औलख दा नाट संसार-बहुपरती मनुखी संबंध’ का विमोचन मानसा में नाटककार स्व. अजमेर सिंह औलख की धर्मपत्नी फिल्म एवं रंगमंच अदाकारा  मनजीत कौर औलख ने अन्य परिजनों के साथ किया। इस पुस्तक में स्व. अजमेर सिंह औलख के नाटकों में पेश मानवीय संबंधों का सामाजिक व भावनात्मक विवेचन किया गया है। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पंजाबी नाटककार स्व. अजमेर सिंह औलख ने 38 किताबों में करीब 70 नाटक लिखे हैं जिनमें रिश्तों व सामाजिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सुंदर व भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक का विमोचन करने उपरांत मनजीत कौर औलख ने कहा कि प्रो. अजमेर सिंह औलख पर डा. बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित यह पुस्तक उनके लेखन कार्यों व रचनाओं का सटीक विश्लेषण करती है। जिस प्रकार स्व. औलख ने अपने नाटकों के माध्यम से समाज के विभिन्न किरदारों को आमजन के रुबरु किया है, वहीं डा. बीरचंद गुप्ता की पुस्तक स्व. औलख के किरदार व उनकी विचारधारा को लोगों के समक्ष पेश करती है। बीए, एमए पंजाबी, पीएचडी पंजाबी एवं यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी।
डा. बीर चंद गुप्ता ने कहा कि इस पुस्तक में स्व. अजमेर सिंह औलख की सभी रचनाओं में सामाजिक, आर्थिक व नैतिक आधार पर पेश हुए मानवीय संबंधों का गहन विश्लेषण समाहित किया गया है। उन्होंने बताया कि एमफिल व पीएचडी करते समय उनका रिसर्च का विषय भी स्व. अजमेर सिंह औलख की रचनाएं व उनकी विचारधारा ही रही है। उन्होंने स्व. औलख की रचनाओं का गहन अध्ययन किया है और इसी से उन्हें स्व. औलख पर पुस्तक लिखने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर गुरुकुल एकेडमी उब्बेकलां, मानसा के निदेशक व प्रसिद्ध रंगकर्मी सुभाष गर्ग बिट्टू, नेहरु मैमोरियल राजकीय कॉलेज की असिस्टेंट प्रो. अजमीत कौर औलख, रेखा गुप्ता, लवलीन नागपाल, एमपी कॉलेज में असिस्टेंट प्रो. डा. निर्मला नागपाल, राबिया सिंह व अन्य रंगकर्मी मौजूद थे।

वहीं, डा. बीरचंद गुप्ता के पुस्तक प्रकाशन पर उन्हें बधाई देते हुए प्रमुख रंगकर्मी संजीव शाद ने उनके उत्कृष्ट लेखन कार्य की खूब सराहना की। उन्होंने बताया कि डा. बीरचंद गुप्ता पंजाबी साहित्य पर अब तक 5 पुस्तके व 25 खोज निबंध लिख चुके हैं। इसके साथ ही वरच्युस क्लब के संस्थापक केशव शर्मा, प्रधान हरदेव गोरखी व अन्य सदस्यों के अलावा कृष्ण गर्ग बीकेओ, राजकुमार गुप्ता, भूषण गुप्ता, विजय गुप्ता, गुरु नानक कॉलेज में कॉमर्स विभाग के एचओडी प्रो. ऊषा गोयल, कॉमर्स विभाग में एसोसिएट प्रो. सीमा जिंदल, राजनीतिक विज्ञान विषय के एचओडी प्रो. अमित बहल, रिटायर्ड एजीएम परमजीत कोचर, पवन गर्ग व अन्य लोगों ने भी डा. बीरचंद गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं दी।
@tothepointshaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…