बैठक में पत्रकारों की समस्याओं व मांगों पर विचार विमर्श किया,
चंडीगढ़ एवं हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) की एक बैठक सोमवार सुबह यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़ की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सेठी के कार्यालय में हुई। इसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विचार विमर्श करने के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार रवि मोंगा को सर्वसम्मति से चंडीगढ़ एवं हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन डबवाली इकाई का संयोजक बनाया गया।
इस अवसर पर राम सिंह बराड़ ने बताया कि यूनियन द्वारा हरियाणा सरकार के समक्ष पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 20,000 रूपए महीना करने, पेंशन को ऑटोमेशन मोड पर सालाना डीए में बढ़ौतरी के अनुपात में बढ़ाने, पत्रकारों को सरकारी कर्मचारियों की तरह पांच लाख तक कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, पत्रकार पेंशन योजना के लिए बनी कमेटी में पत्रकार प्रतिनिधियों को शामिल करने, वर्षों से कार्यरत गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पैंशन सुविधा का लाभ देने, पेंशन सुविधा के लिए पत्रकारों की आयु सीमा 60 वर्ष से कम करने, जिन पत्रकारों का 60 वर्ष की उम्र से पहले दुर्घटना या कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी अथवा अप्राकृतिक कारणों से निधन हो जाता है, उनके लिए उम्र सीमा शर्त हटाकर उनके परिवार को पेंशन सुविधा प्रदान करने, सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान करने व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा देने सहित कई अन्य मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं। उन्होंने ये मांगेें जल्द ही पूरी होने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा आगामी 15 अक्टूबर को पंचकुला में राज्य स्तरीय अधिवेशन, सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी मीड़िया के समक्ष चुनौतियां रखी गई गई है जिसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे व अध्यक्षता राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक रमेश विनायक, दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल, अजीत समूह के कार्यकारी संपादक सतनाम सिंह माणक पहुंचेंगे। उन्होंने बैठक में शामिल हुए सभी पत्रकारों को समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। राम सिंह बराड़ ने उपस्थित यूनियन सदस्यों की सहमति से पत्रकार रवि मोंगा को चंडीगढ़ एवं हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन डबवाली इकाई का संयोजक मनोनित किया व सभी पत्रकारों को संगठित होकर करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सेठी ने बैठक में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व अन्य सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया। बैठक में फतेह सिंह आजाद, अशोक सेठी, मनोज सिरसवाल, डा.सुखपाल सिंह, सुदेश आर्य, विक्की सिरसवाल आदि मौजूद थे। To The Point Shaad की ओर से पत्रकार साथी Ravi Monga
जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं ।।

